LIVE UPDATE
दुर्ग

जाम से बचने इन मार्गों का करें प्रयोग…भिलाई के जयंती स्टेडियम में महिला समृद्धि सम्मेलन आज,…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रियंका गांधी करेंगे सम्बोधित

NCG NEWS DESK दुर्ग। जिले के भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम में आज महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सु कु. शैलजा होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव करेंगे। महिला समृद्धि सम्मेलन दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 309.56 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस मौके पर हितग्राहीमूलक योजनाओं में सामग्री वितरण के साथ ही विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।भिलाई के जयंती स्टेडियम में महिला समृद्धि सम्मेलन

चुनाव से पहले नोटो के बंडल के साथ कांग्रेस MLA का वीडियो वायरल, CM बघेल का बयान आया सामने

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

भिलाई के जयंती स्टेडियम में महिला समृद्धि सम्मेलन

महिला समृद्धि सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री  मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री  रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री  अनिला भेंड़िया, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, उद्योग मंत्री  कवासी लखमा, उच्च शिक्षा मंत्री  उमेश पटेल, खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, लोकसभा सांसद  दीपक बैज, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन एवं विधायक  अरूण वोरा, विधायक देवेन्द्र यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग पुष्पा भुनेश्वर यादव, महापौर भिलाई नगर निगम नीरज पाल, महापौर नगर निगम दुर्ग धीरज बाकलीवाल, महापौर नगर निगम भिलाई-चरोदा निर्मल कोसरे, महापौर नगर निगम रिसाली  शशि सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।भिलाई के जयंती स्टेडियम में महिला समृद्धि सम्मेलन

महादेव एप्प मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क : महादेव एप्प मामले में ईडी ने 417करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

 जाम से बचने इन मार्गों का करें प्रयोग

दिनांक 21.09.2023 को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के जयंती स्टेडियम भिलाई आगमन पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा निम्नानुसार पार्किग प्लान तैयार किया गया है, जिसमें अलग-अलग दिशाओं से आने वाले आम जनता के वाहनों के लिए रूट चार्ट निम्नानुसार है:- डेंगू के इलाज के नाम पर 77 लाख रुपए फर्जीवाड़ा करने वाले 25 अस्पतलों को भेजा गया नोटिस

रूट चार्ट /वाहन पार्किग:

01- कवर्धा, बेमेतरा, धमधा की ओर से आने वाले वाहन चालक धमधा नाका-ग्रीन चौक-राजेन्द्र प्रसाद चौक-मालवीय नगर चौक-वाय शेप ओवर ब्रिज-32 बंगला-सेक्टर 09 चौक-सेक्टर 08 चौक होते हुए बीएसपी स्कूल मैदान सेक्टर 07 में बस पार्किंग एवं दशहरा मैदान सेक्टर 07 में कार पार्किंग करेंगें।

02- राजनांदगांव, बालोद की ओर से आने वाले वाहन चालक पुलगांव चौक-बोरसी चौक-जेल तिराहा-ठगडा बांध ओवर ब्रिज-एमडी चौक होते हुए पंथी चौक के बाजू मैदान सेक्टर 10 ग्राउण्ड में बस एवं रूआबांधा सप्ताहिक मार्केट के सामने कार पार्किंग करेंगें।

03- रायपुर, अहिवारा, कुम्हारी, भिलाई-03 की ओर से आने वाले वाहन चालक पॉवर हाऊस-मुर्गा चौक-बीएसएनल चौक-पाण्डेय चौक होते हुए सेक्टर 02 भिलाई विद्यालय ग्राउण्ड में एवं सेक्टर 06 पुलिस ग्राउण्ड में बस तथा सिविक सेंटर मार्केट पार्किंग स्थल में कार पार्क करेंगे।

  1. धमतरी, अभनपुर, पाटन, उतई की ओर से आने वाले बस चालक रिसाली दशहरा मैदान एवं कार चालक डी.पी.एस. स्कूल के सामने पार्किंग करेंगे।
  2.  नेहरू नगर की ओर से आने वाले वाहन चालक सेक्टर 07 मार्केट के सामने एवं पानी टंकी मैदान में अपने वाहन पार्क करेंगे।
  3. व्हीव्हीआईपी पास वाहन चालक बेरोजगार तिराहा(परिवार चौक) से बैक परिसर पार्किग में वाहन खडा करेगें।
  4. व्हीआईपी पास एवं मीडिया वाहन चालक जंयती स्टेडियम कटिंग फारेस्ट एवेन्यू मार्ग से स्टेडियम के पीछे वाहन पार्क करेगें।

नोट आज दिनांक 21.09.2023 को उक्त कार्यक्रम में लाखो व्यक्तियों की आने की संभावना को देखते हुए निम्न मार्गो पर भारी वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगाः-

खुर्सीपार-पावर हाउस से सेक्टर की ओर
उतई से मरोदा सेक्टर की ओर
पुलगांव चौक से बोरसी, जेल तिराहा की ओर
पुलगांव चौक से दुर्ग शहर की ओर
धमधा नाका से व्हाय सेप ओरव ब्रिज की ओर
नेहरू नगर से सेक्टर की ओर

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE