LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़नारायणपुर

बीएसएफ जवानों से भरी गाड़ी पलटी, 17 जवान घायल, चार की हालत गंभीर

 NCG NEWS DESK Narayanpur :-

छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ नारायणपुर सड़क पर बीएसएफ जवानों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 17 जवान घायल हो गए। इनमें से 4 जवान गंभीर रूप से घायल है। घायलों को उपचार के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दरअसल, ये पूरा मामला नारायणपुर और कांकेर के जिला सीमावर्ती थाना रावघाट और ताडोकी के बीच का है। आज 162 बटालियन बीएसएफ के जवान कांकेर के सरगीपाल फुलपाड कैम्प से डयूटी के बाद अंतागढ़ आ रहे थे। इस दौरान उनकी वाहन अनियंत्रित होकर कुम्हारी गांव के पास पलट गई। इस घटना में 17 जवान घायल हो गए। वहीं, चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालात नाजुक को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि वाहन की स्टेरिंग फेल होने की वजह से ये हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE