LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

शातिर वाहन चोर चढ़ा दुर्ग पुलिस के हत्थे,1 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

NCG NEWS DESK BHILAI :-

20 दिसंबर को प्रार्थी सेवक दिवाकर निवासी सनातन नगर कोहका भिलाई ने थाना खुर्सीपार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपने दुकान सामने खुर्सीपार में अपनी मोटर सायकल स्प्लेंडर प्लस क्रमांक सी जी 7 एटी 8776 को खड़ी कर तिलदा चला गया था वापस आने पर देखा कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इसी प्रकार प्रार्थी अब्दुल फयाज निवासी संग्राम चौक कैम्प 1 भिलाई ने थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 दिसंबर को दोपहर करबला मस्जिद साक्षरता चौक के पास अपनी मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक सी जी 7 ए के नौ एक जीरो दो को खड़ी कर नमाज पढ़ने मस्जिद के अंदर गया था वापस आने पर देखा तो कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जिले में लगातार बाहन चोरी की घटनाएँ घटित हो रही थी जिसे अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग व थाना छावनी एवं खुर्सीपार पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था। इसी दौरान विशेष सूत्रों से पता चला कि सेक्टर 5 भिलाई निवासी दिवाकर ऊर्फ देवा रेड्डी पावर हाऊस चौक के पास चोरी की मोटर सायकल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है कि सूचना पर देवा रेड्डी को घेराबंदी कर नंदनी रोड छावनी के पास पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ पर गुमराह करता रहा किन्तु सतत् एवं तथ्यात्मक पूछताछ करने पर वाहन चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर उसके कब्जे से 2 नग मोटर सायकल बरामद कर जप्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही संबंधित थानों से की जा रही है।

ये भी पढ़े ;

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE