LIVE UPDATE
रायपुर

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज, 93 सीटों पर डाले जाएंगे वोट

NCG NEWS DESK Raipur :-

आम चुनाव के तीसरे चरण में पहले घोषित 94 की बजाय 93 लोकसभा क्षेत्रों में आज मंगलवार को 17 करोड़ 24 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना प्रतिनिधि चुनेंगे. गुजरात के सूरत लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के एकमात्र उम्मीदवार के निर्विरोध चुने जाने से वहां मतदान नहीं हो रहा है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इन 93 सीटों में 72 सामान्य क्षेत्र हैं, 11 अनुसूचित जनजातियों के लिए और दस अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं. तीसरे चरण के मतदान में 18.5 लाख मतदान केंद्रों पर सवेरे 7 बजे से शाम छह बजे तक 17.24 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना सांसद चुनेंगे. इनमें 8.85 करोड़ मतदाता पुरुष हैं तो 8.39 करोड़ महिला मतदाता. इनमें 39, 599 मतदाता जीवन में शतक लगा चुके हैं. 14.4 लाख मतदाता 85 साल से अधिक आयु के हैं जिनको अपने घर से ही मतदान की सुविधा दी गई है.

मतदान पर निगरानी के लिए 4303 उड़नदस्ते यानी फ्लाइंग स्क्वाड बनाए गए हैं. 1987 वीडीओ सर्विलांस टीम तैनात हैं. इस चरण में निर्वाचन आयोग ने अपने एप वोटर टर्न आउट के फीचर में बदलाव किया है. अब तीसरे चरण में चुनाव वाले हर राज्य के साथ हरेक लोकसभा क्षेत्र का भी मतदान फीसद लगातार अपडेट होता रहेगा. गर्मी, लू के थपेड़ों को देखते हुए आयोग ने कहा है कि हरेक मतदान केंद्र पर पीने के पानी के अलावा ओआरएस भी उपलब्ध होगा.

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (हावेरी) और बदरुद्दीन अजमल (धुबरी) की किस्मत भी 7 मई को ईवीएम में कैद हो जाएगी. उत्तर प्रदेश में दिवंगत मुलायम सिंह यादव के परिवार के कई सदस्य भी इस चरण में चुनाव लड़ रहे हैं. बता दें कि सूरत में बीजेपी के निर्विरोध जीतने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात की 25 सीटों पर 7 मई को मतदान होगा.

इसके अलावा महाराष्ट्र की 11 सीटों पर, उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर, कर्नाटक की 28 में से शेष 14 सीटों पर, छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर, मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर, बिहार की 5, असम और पश्चिम बंगाल की 4-4 और गोवा की सभी 2 सीटें भी मतदान होगा. इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव की 2 सीटों पर भी तीसरे चरण में वोटिंग होगी. बता दें कि अनंतनाग-राजौरी सीट पर होने वाला चुनाव अब छठे चरण के लिए टाल दिया गया है.

ये भी पढ़े ;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE