LIVE UPDATE
भारत

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी की कार का एक्सीडेंट, सिर में लगी चोटें

NCG NEWS DESK BANGAL ;-

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी की कार का एक्सीडेंट हो गया है। एक्सीडेंट में ममता बैनर्जी के सिर में चोटें लगी है। यह हादसा उस समय हुआ जब वह बर्धमान से एक मीटिंग में शामिल होकर वापिस लौट रही थी। जिस दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

अचानक ब्रेक लगाने कारण हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ममता बैनर्जी की कार का एक्सीडेंट अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुआ है। कार चलाते समय ड्राइवर के सामने बड़ा सा पत्थर सामने आ गया था। जिससे बचने के लिए ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दी। ब्रेक लगाने के कारण ममता बैनर्जी का बैलेंस बिगड़ गया और उनके माथे पर चोट लग गई।

चोट गंभीर नहीं, ममता बैनर्जी की हालत ठीक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ममता बैनर्जी की चोट गंभीर नहीं है। उन्हें सिर्फ मामूली चोट ही लगी है। उनकी हालत अब ठीक बताई जा रही है। ममता बैनर्जी के सुरक्षा कर्मियों ने उनके लिए दूसरी गाड़ी का इंतजाम कर घटना से रवाना किया।

आज ही अकेले चुनाव लड़ने का किया था ऐलान

आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने आज ही अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनके किसी भी प्रस्ताव को नहीं माना। जिस कारण वह अकेले ही चुनाव लड़ेंगी। चुनाव लड़ने के इस फैसले के बाद उनके साथ यह हादसा हुआ।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE