ठेले, खोमचे वालो की रोज़ी रोटी पर बुलडोजर चला कर क्या संदेश देना चाहते है: सुशील आनंद शुक्ला

NCG NEWS DESK RAIPUR;-
छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही बुलडोजर की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्लाने निगम और पुलिस अधिकारियो को नसीहत देते हुए कहा की आज भाजपा की सरकार है, अगर सरकार ने आदेश नहीं दिया है तो ऐसी कार्रवाई हो रही तो गलत है ठेले, खोमचे वालों पर बुलडोजर चलाकर क्या संदेश देना चाहते है अगर किसी ने ग़लत किया तो क़ानून के तहत कार्रवाई करें।
रोज़ी रोटी पर बुलडोजर चला रहे है
सरकार बदलते ही बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने निगम प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा, अधिकारियों से कहूंगा मर्यादाओं के इतर जाकर काम ना करें। आज भाजपा की सरकार है। अगर सरकार ने आदेश नहीं दिया है तो ऐसी कार्रवाई आप कर रहे हो तो गलत है। ठेले, खोमचे वालों पर बुलडोजर चलाकर क्या संदेश देना चाहते हैं। रोज़ी रोटी पर बुलडोजर चला रहे है हम विपक्ष पर रहकर लड़ाई लड़ेंगे।
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष को लेकर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा – कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी पर्यवेक्षक आयेंगे, अभी इसके लिए कुछ तय नहीं हुआ पार्टी के कार्यक्रम आने बाद ही कुछ होगा इसमें अभी कुछ कहना जल्दबाज़ी होगी, वही दिल्ली में कल होने वाली कांग्रेस की बैठक पर कहा- जहां जहां चुनाव हुए वहाँ के नेताओं की बैठक है हार की क्या वजह रहेगी उसकी समीक्षा होगी सभी चीजों पर विमर्श होगा।
ये भी पढ़े :-
- शादी के बंधन में बंधे नवजोत सिद्धू के बेटे कर्ण, सैन्य परिवार से है दुल्हन
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की उपसचिव पिछले 1 साल से जेल में बंद सौम्या चौरसिया को कोर्ट राहत मिलती है या उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार का मुख्य कारण , पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की घोर अनदेखी
- छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड जीत 35 सीटो में सिमट गई कांग्रेस



















