चिल्फी घाटी में थम गए पहिए! NH-30 पर लगा भीषण जाम, 300 से ज्यादा गाड़ियाँ फंसी; यात्री परेशान

कबीरधाम : चिल्फी घाटी में थम गए पहिए! NH-30 पर लगा भीषण जाम, 300 से ज्यादा गाड़ियाँ फंसी; यात्री परेशान. अगर आप रायपुर से जबलपुर के रास्ते सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की लाइफलाइन कही जाने वाली चिल्फी घाटी (Chilfi Ghati) में आज दोपहर से लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। हालात ये हैं कि घाटी में वाहनों के पहिए पूरी तरह थम गए हैं और लोग घंटों से अपनी गाड़ियों में फंसे हुए हैं।
एक ट्रक ने रोका रायपुर-जबलपुर का रास्ता
यह पूरा मामला NH-30 (रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे) का है। मिली जानकारी के मुताबिक, चिल्फी घाटी के खतरनाक नागमोरी मोड़ पर एक ट्रक में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। ट्रक ठीक मोड़ पर ही बंद हो गया, जिससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। संकरी सड़क और तीखा मोड़ होने के कारण पीछे से आ रही गाड़ियों को निकलने का रास्ता नहीं मिला और देखते ही देखते जाम लग गया।चिल्फी घाटी में थम गए पहिए! NH-30 पर लगा भीषण जाम
दोपहर 1 बजे से रेंग रही गाड़ियाँ, 300 वाहन फंसे
जाम की शुरुआत आज दोपहर करीब 1 बजे हुई थी, जो शाम होते-होते और विकराल हो गया। खबर लिखे जाने तक घाटी के दोनों तरफ करीब 300 से ज्यादा छोटे-बड़े वाहन फंसे हुए हैं। जाम की वजह से घाटी में कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गई हैं। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी बस यात्रियों और निजी कार से सफर कर रहे परिवारों को उठानी पड़ रही है, जो घंटों से भूख-प्यास के साथ सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं।चिल्फी घाटी में थम गए पहिए! NH-30 पर लगा भीषण जाम
मौके पर पुलिस, जाम खुलवाने की कोशिश जारी
जाम की सूचना मिलते ही चिल्फी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। खराब हुए ट्रक को रास्ते से हटाने और यातायात को दोबारा सुचारू करने के लिए पुलिस लगातार मशक्कत कर रही है। हालांकि, वाहनों की लंबी कतार के कारण ट्रैफिक को सामान्य होने में थोड़ा वक्त लग सकता है। पुलिस ने वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।चिल्फी घाटी में थम गए पहिए! NH-30 पर लगा भीषण जाम









