LIVE UPDATE
भारत

पत्नी के अवैध संबंध का चला पता तो शख्स ने पूरे परिवार को दे दिया जहर

NCG NEWS DESK Kolkata :

पश्चिम बंगाल से एक बेहद आश्चर्य चकित कर देने वाली घटना सामने आई है जहा उत्तर 24 परगना जिले में 1 परिवार के 4 सदस्यों की लाश उनके फ्लैट में पाए गए। पुलिस ने इसकी खबर दी। एक पुलिस अफसर ने बताया कि मृतक लोगों की पहचान कपड़ा व्यापारी 52 वर्षीय बृंदाबन कर्माकर, उनकी पत्नी देबाश्री कर्माकर, जिनकी आयु तकरीबन 40 वर्ष है, उनकी 17 वर्षीय बेटी देबलीना और 8 वर्षीय बेटा उत्साह के रूप में हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत खरदह क्षेत्र में एमएस मुखर्जी रोड पर बंद पड़े अपार्टमेंट में ये शव पाए गए। पुलिस को संदेह है कि बृंदाबन कर्माकर ने पहले अपने परिवार के लोगों को जहर दिया तथा फिर खुदखुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि बृंदाबन का शव छत से लटका हुआ पाया गया, जबकि तीन अन्य शव फ्लैट में अलग-अलग जगहों पर पाए गए।

पुलिस ने कहा कि फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें बृंदाबन कर्माकर ने दावा किया है कि उनकी पत्नी का विवाहेतर संबंध था तथा वह इसे सहन नहीं कर सके, इसलिए यह कदम उठाया। अपार्टमेंट से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। फ्लैट का मेन एंट्रेंस गेट तोड़ना पड़ा, क्योंकि दरवाजा अंदर से बंद था। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा साक्ष जुटाए। मामले में आगे की तहकीकात जारी है|

ये भी पढ़े :-

ट्विटर पर छिड़ी BJP-कांग्रेस में जंग ! चले तीखे ‘शब्दभेदी’ बाण

रेप, हत्या के दोषी राम रहीम फिर जेल से बाहर, 30 माह में 8वीं बार मिली पैरोल

CM योगी का हलाल सर्टिफिकेशन पर बड़ा फैसला, STF को सौंपी जांच

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE