जब ‘लम्हे’ के सेट पर श्रीदेवी के साथ हुआ हादसा, फरहान अख्तर की अटक गई थीं सांसें!
असिस्टेंट कैमरामैन के तौर पर काम कर रहे फरहान को लगा था खत्म हुआ करियर, श्रीदेवी की हंसी ने बचाई जान

जब ‘लम्हे’ के सेट पर श्रीदेवी के साथ हुआ हादसा, फरहान अख्तर की अटक गई थीं सांसें! बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर फरहान अख्तर ने हाल ही में ‘आप की अदालत’ में रजत शर्मा के सवालों का सामना करते हुए अपनी जिंदगी से जुड़े कई मजेदार किस्से साझा किए। इन्हीं में से एक किस्सा यश चोपड़ा की फिल्म ‘लम्हे’ की शूटिंग के दौरान का है, जब एक हादसे ने फरहान अख्तर की सांसें अटका दी थीं।
Yeh Lamhe, yeh pal hum… barson yaad kareinge…
Sridevi winning Best Actress at Filmfare was such a moment. Her porcelain beauty, there was something so strong yet fragile about her. A delicate… Diva! #Sridevi#BestActress #Lamhe#Filmfare #Indian #Beauty pic.twitter.com/kUxgUN6wzJ
— Sridevi (@SrideviKapoor) October 1, 2025
फरहान ने बताया कि उन्होंने ‘लम्हे’ में असिस्टेंट कैमरामैन के तौर पर काम किया था। शूटिंग के दौरान श्रीदेवी के साथ एक ऐसा हादसा हुआ, जिसे याद करके उन्हें कभी डर लगता है तो कभी हंसी आती है। उन्होंने बताया, “एक बार शूटिंग के दौरान श्रीदेवी सेट पर गिर गई थीं, जिससे मुझे लगा कि मेरी नौकरी खतरे में है और मेरी सांसें थम गई थीं।”जब ‘लम्हे’ के सेट पर श्रीदेवी के साथ हुआ हादसा
रजत शर्मा ने जब पूछा कि क्या उन्होंने श्रीदेवी को गिराया था, तो फरहान ने जवाब दिया, “मैं कौन होता हूं श्रीदेवी जैसे बड़े एक्टर को गिराने वाला? मैं तो सिर्फ एक असिस्टेंट कैमरामैन था। मैं सातवां और आठवां कैमरामैन था। सीन यह था कि श्रीदेवी को एक बुरी खबर मिलती है और वह फ्रस्ट्रेशन में डांस करना शुरू कर देती हैं। चीफ कैमरामैन ने मुझे बताया कि फर्श पर कुछ चमक रहा है, तो मैं एक बाल्टी पानी और कपड़ा लेकर उस जगह को सुखाने गया। इसके बाद श्रीदेवी आगे आईं और उनका पैर फिसल गया और ठीक मेरे सामने गिर गईं।”जब ‘लम्हे’ के सेट पर श्रीदेवी के साथ हुआ हादसा
फरहान अख्तर ने आगे बताया कि श्रीदेवी के गिरते ही सेट पर सन्नाटा छा गया और उन्हें लगा कि उनका फिल्मी करियर खत्म हो गया है। उन्होंने कहा, “मैं श्रीदेवी का शुक्रगुजार हूं कि वह अचानक हंसने लगीं, और जब दूसरों ने उन्हें हंसते देखा तो वे भी उनके साथ जोर-जोर से हंसने लगे। उनकी सिर्फ हंसी के कारण आज मैं यहां बैठा हूं।”जब ‘लम्हे’ के सेट पर श्रीदेवी के साथ हुआ हादसा









