
NCG News desk Mumbai:-
मुंबईl रामानंद सागर की बहुप्रसिद्ध मेगा सीरियल #रामायण साल 1983 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुई तो पूरे देश ने भक्तिभाव से इसे देखा,सराहा . इस सीरीयल को लोगों ने इतना पसंद किया कि रामायण के किरदारों की तस्वीरें तक अपने घरों के मंदिर में सजा लीं.रामलला के लाड़ले लव और कुश
भगवान राम का किरदार निभाने वाले ‘अरुण गोविल’ (Arun Govil) का जीवन इसी किरदार के नाम हो गया. माता सीता का किरदार निभाने वाले ‘दीपिका चिखलिया’ (Deepika Chikhalia) और भ्राता लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले ‘सुनील लाहिड़ी’ (sunil lahri) भी रातों-रात स्टार बन गए.रामलला के लाड़ले लव और कुश
लेकिन रामायण के फेमस 2 और ऐसे किरदार थे जिन पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया. ये दोनों किरदार रामलला के लाड़ले ‘लव’ (Luv) और ‘कुश’ (Kush) थे. रामायण में लव का रोल ‘मयूरेश क्षेत्रमाडे’ (Mayuresh Kshetramade) और कुश का रोल ‘स्वप्निल जोशी’ (Swapnil Joshi) ने निभाया था. 80 के दशक में ये दोनों नन्हे प्यारे बच्चे करोडो लोगों का दिल लूट लिया करते थे. लेकिन असल जिंदगी में दोनों की परिस्थियां बिल्कुल ही अलग रहीं. 22 जनवरी को भगवान रामलला के भव्य मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. आइये इस खास घडी पर दोनों की जिंदगी की कहानी के बारे में जानते हैं.रामलला के लाड़ले लव और कुश
लव ने एक्टिंग छोड़ खड़ी कर दी 1400 करोड़ की कंपनी
रामायण में लव का किरदार निभाने वाले एक्टर ‘मयूरेश क्षेत्रमाडे’ ने इस सीरियल के बाद रातों-रात स्टार्डम हासिल किया था. मयूरेश जहां भी जाते उन्हें लव के किरदार से ही पहचाना जाता. लेकिन मयूरेश ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहने का फैसला लिया और स्कूल की पढ़ाई में मन लगाया. स्कूल में बेहतरीन पढ़ाई कर अच्छे नंबर्स लाने वाले मयूरेश ने एक्टिंग को हमेशा के लिए ही अलविदा कह दिया.रामलला के लाड़ले लव और कुश
इसके बाद अपनी किस्मत व्यापार में आजमाया. मयूरेश भारत में पढ़ाई कर अमेरिका चले गए और बिजनेस करने लगे. चंद सालों की मेहनत के बाद लव की जिंदगी में भगवान राम की कृपा से सफलता ने दस्तक दी और उनकी बनाई कंपनी ‘सीजे एफिलियेट’ (CJ Affiliate) रातों-रात स्टार बन गई. आज मयूरेश 1400 करोड़ के मालिक हैं और पूरे परिवार के साथ अमेरिका में रहते हैं.रामलला के लाड़ले लव और कुश

रामायण में लव का किरदार ‘मयूरेश क्षेत्रमाडे’ (Mayuresh Kshetramade) और कुश का किरदार ‘स्वप्निल जोशी’ (Swapnil Joshi) ने निभाया था.
कुश ने असल जिंदगी में की 2 शादियां और नहीं मिली उतनी शोहरत
वहीं रामायण में कुश का किरदार निभाने वाले एक्टर ‘स्वप्निल जोशी’ को भी रातों-रात स्टार्डम मिल गई. बचपन में ही सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद स्वप्निल जोशी ने एक्टिंग जारी रखी और रामायण के बाद फिल्में करने लगे. साल 1992 में स्वप्निल ने ‘जीवा सखा’ (Jeeva Sakha) नाम की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद टीवी की दुनिया में कई सीरियल्स में काम करते रहे. स्वप्निल जोशी को बड़े होकर एक सीरियल ‘श्री कृष्णा’ में कृष्ण का किरदार निभाने का भी मौका मिला. ये किरदार लोगो द्वारा काफी पसंद किया गया.रामलला के लाड़ले लव और कुश
लेकिन इसके बाद भी स्वप्निल को करियर में वो शोहरत नसीब नहीं हुई जो रामायण में कुश के किरदार ने दिलाई थी. साल 2005 में स्वप्निल को अपनी जिंदगी का पहला प्यार मिला और अपर्णा नाम की लड़की से शादी कर डाली. हालांकि ये शादी महज 4 साल चल सकी. अपर्णा पेशे से डेंटिस्ट थीं और दोनों ने 4 साल बाद ही तलाक ले लिया. इसके बाद स्वप्निल की जिंदगी में 2 साल बाद फिर प्यार ने दस्तक दी. साल 2011 में स्वप्निल को लीना अराध्ये नाम की लड़की से प्यार हुआ. लीना भी पेशे से डेंटिस्ट हैं. स्वप्निल ने 2011 में लीना से शादी कर ली और 2016 में दोनों की 1 बेटी भी हुई. अब स्वप्निल टीवी की दुनिया में एक्टिंग करते हैं और मुंबई में रहते हैं.रामलला के लाड़ले लव और कुश



















