नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का नाम हर भारतीय के लिए परिचित है। गांव से लेकर शहर तक लोग अपनी बचत का एक हिस्सा इसमें निवेश करते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि LIC आपके पैसे को कहां और कैसे निवेश करता है? सितंबर तिमाही में LIC ने अपने पोर्टफोलियो में बड़े बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं LIC की निवेश रणनीतियों और प्रमुख बदलावों के बारे में। LIC ने आपका पैसा कहां लगाया? जानिए सितंबर तिमाही के बड़े निवेश और बिक्री की जानकारी
LIC ने इन कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी
सितंबर तिमाही में LIC ने अपने 285 होल्डिंग्स में से 75 कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाई और अपने पोर्टफोलियो में 7 नए शेयर शामिल किए।
- कुल ग्रॉस पर्चेज वैल्यू: ₹56,000 करोड़
- लॉर्ज-कैप शेयरों में निवेश: लगभग आधा हिस्सा
- नेट खरीदारी: ₹18,000 करोड़ (कुल बिक्री ₹38,000 करोड़)
प्रमुख निवेश:
- लार्सन एंड टुब्रो (L&T): ₹3,439 करोड़
- मारुति सुजुकी इंडिया: ₹2,857 करोड़
- बजाज फाइनेंस: ₹2,659 करोड़
- इंडसइंड बैंक: ₹2,396 करोड़
- महिंद्रा एंड महिंद्रा: ₹1,839 करोड़
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया: ₹1,824 करोड़
- रिलायंस इंडस्ट्रीज: ₹1,686 करोड़
- बजाज फिनसर्व: ₹1,519 करोड़
- कोटक महिंद्रा बैंक: ₹1,363 करोड़
- आईसीआईसीआई बैंक: ₹1,351 करोड़
इन कंपनियों में LIC ने घटाई हिस्सेदारी
सितंबर तिमाही में LIC ने 84 कंपनियों में हिस्सेदारी कम की और 7 कंपनियों से पूरी तरह बाहर निकल गई।
प्रमुख बिक्री:
- लुपिन (Lupin): ₹2,230 करोड़
- एनटीपीसी: ₹2,129 करोड़
- एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट: ₹2,105 करोड़
- हीरो मोटोकॉर्प: ₹1,987 करोड़
- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS): ₹1,732 करोड़
- गेल इंडिया: ₹1,726 करोड़
- वोल्टास: ₹1,718 करोड़
- टाटा पावर: ₹1,706 करोड़
- एचपीसीएल: ₹1,562 करोड़ LIC ने आपका पैसा कहां लगाया? जानिए सितंबर तिमाही के बड़े निवेश और बिक्री की जानकारी
LIC ने जोड़े ये 7 नए शेयर
LIC ने अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाने के लिए 7 नए स्टॉक्स शामिल किए, जिनकी कुल खरीदारी लगभग ₹8,560 करोड़ रही।
- सायंट लिमिटेड
- श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड
- सनोफी कंज्यूमर हेल्थकेयर इंडिया
- श्रीराम फाइनेंस
- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स
LIC का पोर्टफोलियो वैल्यू
सितंबर तिमाही में LIC के पोर्टफोलियो का कुल मूल्य ₹16.76 लाख करोड़ हो गया, जो पिछले तिमाही में ₹15.72 लाख करोड़ था। यह बढ़ोतरी FIIs और DIIs के मजबूत निवेश फ्लो के साथ मेल खाती है। LIC ने आपका पैसा कहां लगाया? जानिए सितंबर तिमाही के बड़े निवेश और बिक्री की जानकारी
LIC का निवेश रणनीति का महत्व
LIC का पोर्टफोलियो निवेशकों के लिए एक संकेतक के रूप में देखा जाता है।
- ब्लू-चिप कंपनियों में निवेश ने दी स्थिरता।
- डिवर्सिफिकेशन से जोखिम प्रबंधन में मदद।
- फोकस: लॉर्ज-कैप और उभरती कंपनियां। LIC ने आपका पैसा कहां लगाया? जानिए सितंबर तिमाही के बड़े निवेश और बिक्री की जानकारी