नगर निगम की सत्ता में बीजेपी का दबदबा, अब सभापति पद के लिए मुकाबला तेज
कोरबा नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूर्ण बहुमत से सत्ता में आ चुकी है। अब सभापति की कुर्सी को लेकर जोरदार खींचतान जारी है। इस पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं, जिनमें से कुछ पार्षद रायपुर में लॉबिंग कर रहे हैं, तो कुछ स्थानीय स्तर पर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। कोरबा नगर निगम में सभापति कौन? महिला पार्षदों को मिलेगी कमान या पुरुष पार्षदों की होगी जीत?
क्या इस बार महिला पार्षद को मिलेगा सभापति पद?
कोरबा में 48,116 वोटों के बड़े अंतर से संजू देवी राजपूत को महापौर चुना गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब महापौर महिला हैं, तो नगर निगम का सभा संचालन भी महिला को क्यों न सौंपा जाए? अगर ऐसा होता है तो यह निर्णय नारी सशक्तिकरण को नई दिशा देने वाला होगा। कोरबा नगर निगम में सभापति कौन? महिला पार्षदों को मिलेगी कमान या पुरुष पार्षदों की होगी जीत?
क्या पुरुष पार्षद करेंगे महिला का समर्थन?
नगर निगम में भाजपा के 45 पार्षदों में से 19 महिला पार्षद चुनकर आई हैं, जिनमें से कई शिक्षित, तेज-तर्रार और अनुभवी हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पुरुष पार्षद किसी महिला पार्षद को सभापति बनने का मौका देंगे? कोरबा नगर निगम में सभापति कौन? महिला पार्षदों को मिलेगी कमान या पुरुष पार्षदों की होगी जीत?
दिल्ली की तर्ज पर कोरबा में भी बड़ा बदलाव संभव!
दिल्ली में भाजपा ने महिला विधायक रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया, जिससे महिला नेतृत्व को बल मिला। कोरबा में भी अगर भाजपा महिला पार्षद को सभापति बनाती है, तो यह एक ऐतिहासिक निर्णय होगा। कोरबा नगर निगम में सभापति कौन? महिला पार्षदों को मिलेगी कमान या पुरुष पार्षदों की होगी जीत?
महिला पार्षदों के नाम आगे आ सकते हैं!
भीतरखाने की खबर है कि कुछ महिला पार्षदों के नाम इस पद के लिए आगे बढ़ाए जा चुके हैं। अगर उन्हें यह मौका मिलता है, तो यह नगर निगम में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बनेगा। कोरबा नगर निगम में सभापति कौन? महिला पार्षदों को मिलेगी कमान या पुरुष पार्षदों की होगी जीत?
कोरबा नगर निगम की 19 महिला पार्षदों की सूची:
🔹 रूबी देवी सागर (वार्ड 6)
🔹 धनश्री साहू (वार्ड 7)
🔹 श्रीमती राधा (वार्ड 9)
🔹 उर्वशी राठौर (वार्ड 11)
🔹 सुलोचना यादव (वार्ड 12)
🔹 सुषमा साहू (वार्ड 13)
🔹 प्रभा राठौर (वार्ड 14)
🔹 वर्षा दिनेश वैष्णव (वार्ड 27)
🔹 धन कुमारी गर्ग (वार्ड 30)
🔹 चंद्रकली जायसवाल (वार्ड 32)
🔹 सुनीता चौहान (वार्ड 34)
🔹 ममता यादव (वार्ड 37)
🔹 चंदा देवी (वार्ड 46)
🔹 राधाबाई महंत (वार्ड 48)
🔹 सम्मत कुंवर कंवर (वार्ड 53)
🔹 सुखविंदर कौर (वार्ड 58)
🔹 कल्याणी बाई यादव (वार्ड 60)
🔹 भानुमति जायसवाल (वार्ड 61)
🔹 आरती सिंह (वार्ड 64)