LIVE UPDATE
भारत

Pubg game खेलते-खेलते बना दरिंदा, पहले माता-पिता की बेरहमी से हत्या, फिर नहाकर करने लगा पुलिस का इंतजार

NCG NEWS DESK झांसी -थाना नवाबाद के नारायण बाग के पीछे स्थित पिछोर मोहल्ले घटित हुई ह्दयविदारक घटना ने सबका दिल दहला दिया है। इस घटना में एक युवक ने अपने माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी और पुलिस के आने पर जुर्म कबूलते हुए बोला कि हां, मैंने ही मारा है। आज सुबह दोनों की लाशें बिस्तर पर मिलीं। आरोपी का नाम अंकित है। उसकी बहन नीलम ने बताया कि भाई पबजी का एडिक्ट हो गया था। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी।

पिता उसको गेम नहीं खेलने देते थे। इसको लेकर अक्सर लड़ता था। शक है कि इसी विवाद में उसने वारदात की। एक और बात यह कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद स्नान किया और कपड़े बदले और कमरे में जाकर आराम से बैठ गया। हत्या की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो आरोपी बेटा चारपाई पर बैठा मिला।पुलिस को देखकर हंसने लगा। इंस्पेक्टर ने पूछा तो पहले कुछ नहीं बोला। फिर बोला- हां, मैंने ही मारा है। बताया जाता है कि आरोपी तवे से वारदात को अंजाम दिया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE