जगदलपुर

खाना बनाते वक्त साड़ी में लगी आग, बचाने की कोशिश में परिवार के 5 लोग झुलसे; हालत गंभीर

बड़ांजी के कोंडालूर गांव में हादसा: चीख-पुकार सुन पहुंचे पड़ोसी; दो मासूम बच्चों और बुजुर्ग समेत सभी घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती

जगदलपुर
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बड़ांजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोंडालूर में खाना बनाते समय एक महिला के कपड़ों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि महिला को बचाने के प्रयास में परिवार के चार अन्य सदस्य भी बुरी तरह झुलस गए। घायलों में दो बच्चे और एक बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

साड़ी में आग लगते ही मची अफरा-तफरी
बड़ांजी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार शाम की है। कोंडालूर निवासी 35 वर्षीय फूलमती कश्यप अपने घर में रसोइये में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक उनकी साड़ी ने आग पकड़ ली। आग की लपटें देख फूलमती घबरा गईं और जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागीं।बचाने की कोशिश में परिवार के 5 लोग झुलसे; हालत गंभीर

बचाने के फेर में झुलसा पूरा परिवार
फूलमती की चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद अन्य सदस्य उन्हें बचाने के लिए दौड़े। लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उसे बुझाने की कोशिश में परिवार के अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए। घर के भीतर मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।बचाने की कोशिश में परिवार के 5 लोग झुलसे; हालत गंभीर

डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम (संजीवनी) मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से सभी 5 घायलों को जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज (मेकाज), डिमरापाल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।बचाने की कोशिश में परिवार के 5 लोग झुलसे; हालत गंभीर

घायलों में बच्चे और बुजुर्ग शामिल
इस हादसे में झुलसने वालों की पहचान कर ली गई है। घायलों में महिला फूलमती के अलावा सुक्कु राम कश्यप (60 वर्ष)धनीराम कश्यप (23 वर्ष) शामिल हैं। वहीं, दो बच्चे अगस्ती कश्यप (12 वर्ष) और नरेन्द्र कश्यप (10 वर्ष) भी आग की चपेट में आने से घायल हुए हैं। चिकित्सकों की टीम सभी घायलों की निगरानी कर रही है।बचाने की कोशिश में परिवार के 5 लोग झुलसे; हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज