LIVE UPDATE
भारत

क्या बाबा बालकनाथ को CM बनाएगी बीजेपी?

NCG NEWS DESK DELHI :-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंच कर मुलाकात करेंगे। पार्टी आलाकमान से मुख्यमंत्री योगी की यह मुलाकात बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

भाजपा ने हाल ही में सपन्न हुए 3 राज्यों के विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की है। मध्य प्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली जीत के बाद यहां मुख्यमत्रियों के चेहरे को लेकर अलग अलग कयास लगाये जा रहे हैं।

चेहरों का चुनाव

मुख्यमंत्री का यह दौरा राजस्थान के मुख्यमंत्री के चेहरे के सिलेक्शन को लेकर माना जा रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि राजस्थान में बाबा बालकनाथ योगी के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करते हुए चर्चा करेंगे।

बता दें कि राजस्थान में इन दिनों मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बाबा बालकनाथ योगी की चर्चा जोरों पर है। बाबा बालकनाथ के अलावा कई और चेहरे भी हैं जिनके नामों को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं। बाबा बालकनाथ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच हाल ही मुलाकात भी हुई थी। ऐसे में दिल्ली से मुख्यमंत्री योगी को बुलाने की खबरों ने शियासी घमासान को और भी हवा दे दी है।

राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कई ऐसे चेहरे हैं जिन पर मुख्यमंत्री पद के लिए कयास लगाये जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में जहां शिवराज सीएम रेस में प्रबल दावेदार माने  जा रहे हैं। तो वहीं छत्तीसगढ़ में पार्टी को बहुत सोच समझ कर किसी एक चेहरे को चुनना होगा।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE