LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

झरिया में पानी भरने गई बच्ची पर भेड़िया ने किया हमला

NCG NEWS DESK बस्तर: छत्तीसगढ़ का बस्तर आज भी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा है. आजादी के 76 साल बाद भी बस्तर के ग्रामीण झरिया का पानी पीने को मजबूर है. यही कारण है कि झरिया से पानी भरने गई बच्ची को जंगली जानवर ने अपना शिकार बना लिया.

बस्तर में भेड़िया का आतंक: बस्तर जिले के कोडेनार थाना क्षेत्र के ग्राम सालेपाल में बच्चे एक साथ पानी भरने के लिए घर से करीब 300 मीटर दूर जंगल के बीच बने झरिया में जा रहे थे. इसी दौरान जगंल में छिपे भेड़िया ने बच्चों पर हमला कर दिया. सभी बच्चे भाग गए. लेकिन एक बच्ची को भेड़िया ने काट लिया. किसी तरह बच्ची भागकर अपने घर पहुंची. जिसके बाद परिजनों बच्ची को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे. वहां से बच्ची को 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से डिमरापाल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां बच्ची का इलाज चल रहा है. भेड़िया ने बच्ची के पैर में काट लिया है.भेड़िया का दांतों का निशान बच्ची के पैर पर बना हुआ है. फिलहाल घायल बच्ची प्रमिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कुछ दिन पहले दिखा था तेंदुआ: तेंदुए की दहशत अभी खत्म भी नहीं हुई कि भेड़िया की मौजूदगी से ग्रामीण डरे हुए हैं. इस वजह से ग्रामीण अपने स्तर पर भेड़िया को गांव के आसपास के जंगल से भगाने के लिए निकल पड़े हैं. चित्रकोट वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रकाश ठाकुर ने बताया कि सालेपाल में वन विभाग की टीम को रवाना किया गया है. भेड़िया की तलाश की जा रही है. इससे पहले चित्रकोट वन परिक्षेत्र के साडरा में तेंदुआ के मिलने की पुष्टि हुई. जिसके बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल से दूर रहने की चेतावनी दी है.

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE