राजनांदगांव में बच्चेदानी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, अस्पताल का ओटी सील
इलाज में लापरवाही के आरोप पर परिजनों ने किया हंगामा, पांच सदस्यीय जांच दल गठित — एआईआईएमएस रायपुर भेजे गए सैंपल

राजनांदगांव। राजनांदगांव में बच्चेदानी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, अस्पताल का ओटी सील. जिले के शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। ग्राम रीवागहन निवासी दौपदी साहू को 24 सितंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनका बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था। इसके बाद 6 अक्टूबर को टांका खुलवाने के लिए उन्हें दोबारा भर्ती किया गया, लेकिन इलाज के दौरान 9 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई।
मरीज की मृत्यु के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. नेताम ने तुरंत संज्ञान लिया और उसी दिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की। टीम को सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट और अभिमत प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।राजनांदगांव में बच्चेदानी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत
शुक्रवार को जिला स्तरीय जांच दल ने शुक्ला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर गायनिक ऑपरेशन थियेटर (ओटी) का निरीक्षण किया। जांच टीम ने कल्चर टेस्ट के लिए सैंपल एकत्र किए, जिन्हें परीक्षण हेतु एम्स रायपुर (AIIMS Raipur) भेजा गया है। जांच प्रक्रिया पूरी होने तक अस्पताल के गायनिक ओटी को आगामी आदेश तक के लिए सील कर दिया गया है।राजनांदगांव में बच्चेदानी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत
जांच टीम के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि मौत के पीछे संक्रमण या इलाज में लापरवाही में से कौन-सा कारण प्रमुख था। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग ने मामले की गहन जांच का भरोसा दिलाया है।राजनांदगांव में बच्चेदानी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत








