LIVE UPDATE
अपराधहमर छत्तीसगढ़

कुएं में महिला ने तीन बच्चों को फेंका…दो बच्चों की मौत

NCG NEWS DESK ब्रह्मपुर / ओडिशा के गंजम जिले में आत्महत्या का प्रयास करने से पहले एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर कुएं में फेंक दिया, जिससे उनमें दो की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना रविवार देर रात जिले के लौगुड़ा गांव में हुई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 वर्षीय रश्मिता गौड़ा और उसकी बड़ी बेटी गुंजन (9) को स्थानीय लोगों ने कुएं से सकुशल निकाल लिया, जबकि 10 माह की अलीशा और पांच साल के आशीष की जान चली गई।उन्होंने कहा कि रश्मिता का पति चेन्नई में मजदूरी करता है और घटना के समय वह मौजूद नहीं था।

रश्मिता और गुंजन का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है।

पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीणा ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कुछ पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने ऐसा कदम उठाया।उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE