LIVE UPDATE
बिलासपुर

बंद कमरे में मिली महिला की लाश

NCG NEWS DESK BILASPUR :-

चकरभाटा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी सामने आने के पहले से ही मृतका का पति फरार है जिससे पुलिस को पति पर हत्या कर फरार हो जाने का शक है। चकरभाटा थाना क्षेत्र के सनफ्लावर कॉलोनी में रहने वाली श्वेता सेठी पति जीतेन्द्र सेठी (40) अपने घर में मृत पाई गई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बीती रात मृतका और उसका पति अपने बच्चों को अपने पति के बड़े भाई के घर छोड़ आए थे। सुबह जब मृतका के जेठ ने बच्चों को ले जाने की बात कहने के लिए मृतका को फोन लगाया तब उनकी तरफ से कोई रिस्पांस नहीं आया। जिसके बाद मृतका का जेठ अपने भाई के बच्चों को लेकर उसके घर पंहुचा। इस दौरान मृतका के जेठ ने पाया कि घर में बहार से ताला लगा हुआ है। शक होने पर मृतका के जेठ ने इसकी जानकारी चकरभाठा पुलिस को दी।

पुलिस जब मौके पर पहुंच कर ताला तोड़ घर के अंदर प्रवेश की तब पाया कि श्वेता सेठी अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेज दिया है। जानकारी सामने आने के बाद से ही मृतका का पति जीतेन्द्र सेठी फरार चल रहा है। जिससे पुलिस को हत्या का पहला शक मृतका के पति पर जा रहा है। पुलिस टीम बना कर मृतका के पति को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

चकरभाटा पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ पाएगी और उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE