LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

सीमेंट प्लांट में हादसा : काम करते समय 35 फिट की ऊंचाई से गिरा श्रमिक…

NCG NEWS DESK बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजर जिले के खपाराडीह स्थित श्री रायपुर सीमेंट संयंत्र में बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में काम कर रहा कर्मचारी 35 फिट की ऊंचाई से गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। इतनी ऊंचाई से गिरने की वजह से उसके पैर की हड्डी टूट गई है। बताया जा रहा है कि सीमेंट प्लांट में सुरक्षा के नियमों को ताक पर रखकर श्रमिकों से कम लिया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल कर्मचारी भवानी वर्मा चंडी गांव का रहने वाला है। वह संयंत्र में अटेंडर का काम करता है। जब युवक कन्वेयर बेल्ट की देखरेख कर रहा था, उसी वक्त 35 फिट की ऊंचाई से गिर गया। जिसे संयंत्र प्रबंधक ने बिना पुलिस को जानकारी दिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में रिफर कर दिया। वहीं संयंत्र प्रबंधक घटना से संबंधित जानकारी देने से बचते नजर आ रहे हैं। एसएसपी दीपक झा ने घटना की पुष्टि की है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE