LIVE UPDATE
विदेश

पहलवानों को अब जंतर-मंतर पर बैठने की इजाजत नहीं, बजरंग-साक्षी समेत 109 लोगों पर FIR

 NCG NEWS DESK नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस PRO सुमन नलवा ने कहा कि कल के प्रदर्शन को लेकर पहलवानों से बात-चीत की गई पर इन्होंने कुछ भी सुनने से मना कर दिया। उसके बाद इन्हें हिरासत में लेना पड़ा। हमने शांतिपूर्ण तरीके से इन्हें हिरासत में लिया है। अगर ये कहीं और प्रदर्शन करने की इजाजत मांगेंगे तो इजाजत दी जा सकती है लेकिन इन्हें अब जंतर-मंतर पर बैठने नहीं दिया जाएगा।

बता दें कि रविवार को दिल्ली में नए संसद भवन के सामने महापंचायत में शामिल होने जा रहे पहलवानों और पुलिस के बीच रविवार को झड़प हुई। पुलिस ने महापंचायत की इजाजत नहीं दी थी। पहलवानों ने नई संसद तक जाने के लिए बैरिकेड्स भी तोड़ दिए। इसके बाद पुलिस से उनकी झड़प हुई। इसके बाद विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया समेत कई पहलवानों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद पुलिस ने जंतर-मंतर पर 23 अप्रैल से धरना दे रहे पहलवानों के टेंट उखाड़ दिए। बजरंग, साक्षी और विनेश समेत 109 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। इन पर दंगा फैलाने, सरकारी काम में बाधा डालने जैसे आरोप हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा है कि पहलवानों को अब जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जाएगी। अगर पहलवान किसी अन्य जगह पर प्रदर्शन के लिए इजाजत मांगते हैं तो पुलिस दे देगी।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE