LIVE UPDATE
अपराधभारत

शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर युवक से 5.45 लाख की ठगी

उत्तर प्रदेश: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर एक युवक से 5.45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया है। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर युवक से 5.45 लाख की ठगी

व्हाट्सएप पर हुआ ठग से संपर्क

  • सिंधौरा थाना क्षेत्र के गरथम निवासी संजय कुमार मौर्य ने बताया कि सितंबर 2024 में उसका संपर्क व्हाट्सएप पर कथित शेयर ब्रोकर आकाश पवार से हुआ।
  • आकाश ने खुद को एक विशेषज्ञ टीम का हिस्सा बताते हुए दावा किया कि उनकी कंपनी SEBI से रजिस्टर्ड है। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर युवक से 5.45 लाख की ठगी

ऐप डाउनलोड कर किया विश्वास अर्जित

  • ठग ने विश्वास जीतने के लिए अपना पैन कार्ड नंबर भेजा।
  • इसके बाद, संजय ने ठग की सलाह पर अनिशा एप डाउनलोड किया और चार बार में 1,25,000 रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर किए।
  • ठग ने उसे शेयर मार्केट में अधिक लाभ का झांसा देकर सुरक्षा डाइग्नोस्टिक नामक IPO बुक कराई। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर युवक से 5.45 लाख की ठगी

ज्यादा शेयर मिलने का झांसा देकर ठगा

  • कुछ दिन बाद ठग ने दावा किया कि IPO में उम्मीद से ज्यादा शेयर मिले हैं।
  • इसके एवज में उसने संजय से 3,90,000 रुपये और जमा करने को कहा।
  • ठग के बार-बार दबाव डालने पर संजय को ठगी का एहसास हुआ और उसने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर युवक से 5.45 लाख की ठगी

पुलिस की कार्रवाई जारी

संजय की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर युवक से 5.45 लाख की ठगी

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE