LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़दुर्ग

बर्थडे के दिन युवक ने लगाया मौत गले

NCG NEWS DESK दुर्ग। जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक किशोर ने अपने बर्थडे के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उसने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसके बारे में कोई कुछ भी नहीं बता पा रहा है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि मृतक पी कौशल 17 वर्ष खुर्सीपार का रहने वाला था। वो उसके दोस्त पी मनीष राव का छोटा भाई था। क्रिकेट खेलने में काफी अच्छा था। सबसे घुलमिल कर रहने वाला लड़का था। पढ़ाई में भी वो हमेशा फर्स्ट आता था। परिवार में भी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। उसके घर के लोग क्रिकेट में करियर बनाने के लिए उसे बूस्ट भी करते थे। मृतक पी कौशल आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता है उसने ऐसा क्यों किया ये किसी को भी नहीं पता चल पा रहा है। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। पुलिस फोन की जांच कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

वहीं बड़े भाई के दोस्त प्रथमेश त्रिपाठी ने बताया कि 16 सितंबर को पी कौशल का जन्मदिन था, वो काफी खुश था। सभी ने उसे बर्थडे विश किया। इसके बाद वो दिन में दोस्तों के साथ बर्थडे मनाने निकला और फिर दोपहर में घर आ गया। इसके बाद दोपहर तीन बजे तक इंस्टाग्राम में स्टोरी डाली। तीन बजे के बाद से उसका इंस्टा अकाउंट बंद हो गया। शाम को 5-6 बजे के बीच सूचना मिली की उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE