LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़अंबिकापुर

यात्री बस में युवक को आया दिल का दौरा, मौत

NCG NEWS DESK :-

अंबिकापुर में बस के स्लीपर सीट पर एक युवक की लाश मिलने से आसपास हड़कंप मच गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि बस रायगढ़ से अंबिकापुर आ रही थी. आशंका जताई जा रही है की  यात्री को अचानक दिल का दौरा पड़ने पर ही मौत हो गई. वहीं इस मृतक यात्री की पहचान अभय कुर्रे के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि ये मृतक टी वी टावर रायगढ़ का रहने वाला है. फिलहाल इस मामले को कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज कर लिया गया है, जिसकी जांच में पुलिस जुटी है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बताया जा रहा है कि युवक रायगढ़ से ठीक-ठाक हालत में बस में चढ़ा था. इसके बाद अंबिकापुर पहुंचने के बाद सभी सवारी अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर उतर गए, लेकिन कुछ देर बाद भी युवक नहीं उतरा तो बस के क्लीनर ने जाकर उठाने का प्रयास किया तो पता चला कि युवक की मृत्यु हो चुकी है. इसके बाद बस स्टैंड में मौजूद लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है साथ ही आधार कार्ड के अनुसार युवक की पहचान कर ली गई है और उनके परिजनों की खोजबीन की जा रही है. पुलिस ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE