LIVE UPDATE
रायपुर

रायपुर में बेबीलॉन टावर से युवक ने लगाई छलांग, रीढ़ और पैर की हड्डियां टूटीं

MP के बालाघाट का रहने वाला था युवक, नौकरी की तलाश में आया था रायपुर

मरने से पहले पत्नी से की आखिरी बात, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

रायपुर के बेबीलॉन टावर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां 7वीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक को रेलिंग से छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है। हादसे की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रायपुर में बेबीलॉन टावर से युवक ने लगाई छलांग, रीढ़ और पैर की हड्डियां टूटीं

नौकरी न मिलने से था परेशान, कर्ज में भी डूबा था युवक

मृतक की पहचान विजय बसोने (बालाघाट, MP निवासी) के रूप में हुई है। विजय कचना स्थित एक होटल में अकाउंटेंट के रूप में काम करता था, लेकिन कम सैलरी की वजह से नई नौकरी की तलाश में था। वह बेबीलॉन टावर में जॉब के लिए इंटरव्यू देने गया था, लेकिन सफलता नहीं मिलने से निराश था। रायपुर में बेबीलॉन टावर से युवक ने लगाई छलांग, रीढ़ और पैर की हड्डियां टूटीं

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

CCTV में कैद हुई घटना, छलांग के बाद सुनाई दी जोरदार आवाज

घटना के CCTV फुटेज में दिख रहा है कि युवक पहले कुछ देर तक इधर-उधर घूमता रहा। उसने कुछ ऑफिस में नौकरी के लिए बात की, लेकिन जब कोई उम्मीद नहीं दिखी, तो वह सातवीं मंजिल की रेलिंग के पास गया। वहां कुछ सेकंड तक रुका, फिर रेलिंग फांदकर नीचे कूद गया। रायपुर में बेबीलॉन टावर से युवक ने लगाई छलांग, रीढ़ और पैर की हड्डियां टूटीं

परिवार की आर्थिक हालत खराब, पत्नी से की आखिरी बात

विजय रायपुर के पंडरी इलाके में किराए के मकान में रहता था। उसके परिवार में पत्नी, डेढ़ साल की बच्ची और पिता हैं। घटना से कुछ देर पहले पत्नी ने उसे फोन किया था, लेकिन विजय ने ज्यादा कुछ नहीं कहा और फोन काट दिया।

बताया जा रहा है कि विजय की पत्नी की तबीयत ठीक नहीं थी और किडनी से जुड़ी बीमारी के इलाज में भारी खर्च हो रहा था। इस वजह से वह कर्ज में डूबा हुआ था। पुलिस को विजय के जेब से मोबाइल और आईडी कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान हुई। रायपुर में बेबीलॉन टावर से युवक ने लगाई छलांग, रीढ़ और पैर की हड्डियां टूटीं

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा

सिविल लाइन CSP अजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। विजय के परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। रायपुर में बेबीलॉन टावर से युवक ने लगाई छलांग, रीढ़ और पैर की हड्डियां टूटीं

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE