मोबाइल पर बात करते-करते गई युवक की जान: बिंजली डेम में डूबने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
कोंडागांव निवासी युवक दोस्तों के साथ डेम घूमने गया था, मोबाइल पर बातचीत के दौरान फिसलकर गिरा पानी में; पुलिस ने शव बरामद कर शुरू की जांच

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा भरंडा थाना क्षेत्र के बिंजली डेम में हुआ, जहां मोबाइल पर बात करते समय युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में गिर गया। पुलिस ने गुरुवार सुबह शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम कुमुद सोनानी (40 वर्ष) है, जो मूल रूप से डीएमकेओ कॉलोनी, कोंडागांव का निवासी था और वर्तमान में नयापारा, नारायणपुर में रह रहा था। बुधवार को वह अपने कुछ साथियों के साथ बिंजली डेम घूमने गया था। बिंजली डेम में डूबने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
बताया जा रहा है कि नहाने के बाद कुमुद डेम के किनारे बैठकर मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह अनियंत्रित होकर पानी में जा गिरा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह गहरे पानी में डूब गया। बिंजली डेम में डूबने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
सूचना मिलने पर भरंडा थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब एक दिन की खोजबीन के बाद गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे शव बरामद किया गया। बिंजली डेम में डूबने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिक जांच में इसे हादसा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष निकालने की बात कही है। बिंजली डेम में डूबने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
स्थानीय लोगों ने इस हादसे के बाद प्रशासन से बिंजली डेम क्षेत्र में सुरक्षा उपाय बढ़ाने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे टाले जा सकें। बिंजली डेम में डूबने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत









