LIVE UPDATE
भारत

युवकों ने पार्किंग को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

NCG NEWS DESK Bilaspur : –

कुदुदंड के गली नंबर सात में युवकों ने पार्किंग को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में लहूलुहान युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सिविल लाइन क्षेत्र के गली नंबर सात में रहने वाले सुमीत दास निजी कंपनी के फाइनेंस विभाग में काम करते हैं। रविवार की रात करीब 10 बजे वे मंगला चौक पर थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर काल आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनके भाई सुमित दास को मोहल्ले के लड़कों ने चाकू मार दिया है। इस पर सुमित अपने घर पहुंचे। उनका भाई घर के पास ही लहूलुहान था।

पूछने पर अमित ने बताया कि उसका टल्लू मानिकपुरी से पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। इस पर टल्लू ने अपने दोस्तों को बुलाकर मारपीट की। इसी बीच टल्लू ने अपने दोस्तों को बुला लिया। मारपीट के दौरान टल्लू ने अपनी जेब से चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर वार कर दिया।

हमले से बचाव करते समय उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटे आई है। घायल को लेकर सुमित सीधे थाने पहुंचा। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। सुमित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE