LIVE UPDATE
भारत

कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा में युवक को मारी गोली

NCG NEWS DESK Ranchi ;

झारखंड की राजधानी रांची में दुर्गा पूजा की कड़ी सुरक्षा के बीच अपराधियों ने एक युवक के पेट में गोली मार दी। मामला रांची के किशोरगंज का हैं । ये घटना मंगलवार सुबह 5 बजे की बतायी जा रही है। स्थानीय लोगों के प्रयास से युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके पर फरार हो गये। जानकारी के अनुसार विक्की नामक युवक दुर्गा पूजा का मेले देख कर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान किशोरगंज चौक के पास तीन अपराधियों ने उसे रोककर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद गोली चला दी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जो उसके पेट में जा लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी मौके पर से फरार हो गये। स्थानीय लोगों के प्रयास से उसे रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। हमले की आशंका जताई जा रही है कि आपसी रंजिश को लेकर विक्की पर गोली चलाई गयी है। फिलहाल पुलिस की टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं, सिटी एसपी ने कहा है कि अपराधियों की पहचान कर ली गयी है, जल्द से उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE