LIVE UPDATE
रायपुर

रायपुर नगर निगम चुनाव परिणाम: बड़ा उलटफेर, पूर्व महापौर एजाज ढेबर हारे, पत्नी ने दर्ज की जीत

रायपुर नगर निगम चुनाव परिणाम: बड़ा उलटफेर, पूर्व महापौर एजाज ढेबर हारे, पत्नी ने दर्ज की जीत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों ने बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया। पूर्व महापौर एजाज ढेबर पार्षद पद का चुनाव 1529 वोटों से हार गए, लेकिन उनकी पत्नी ने अपने वार्ड में 2562 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं, महापौर पद पर भाजपा की मीनल चौबे ने रिकॉर्ड जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को डेढ़ लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया।रायपुर नगर निगम चुनाव परिणाम

रायपुर नगर निगम वार्डवार स्थिति

  • राजीव गांधी वार्ड: भाजपा प्रत्याशी 2500 वोट से आगे
  • वीरांगना आवंटी बाई लोधी वार्ड: भाजपा प्रत्याशी 500 वोट से आगे
  • अब्दुल रऊफ वार्ड: कांग्रेस प्रत्याशी 1000 वोट से आगे
  • स्वामी विवेकानंद वार्ड: निर्दलीय प्रत्याशी 165 वोट से आगे
  • बाल गंगाधर तिलक वार्ड: भाजपा प्रत्याशी 600 वोट से आगे
  • वीर शिवाजी वार्ड: भाजपा प्रत्याशी 1200 वोट से आगे
  • बंजारी माता वार्ड: भाजपा प्रत्याशी 500 वोट से आगे
  • यति यतन लाल वार्ड: भाजपा प्रत्याशी 700 वोट से आगे
  • संत कबीरदास वार्ड: भाजपा प्रत्याशी 900 वोट से आगे
  • मोतीलाल नेहरू वार्ड: कांग्रेस प्रत्याशी 50 वोट से आगे
  • महात्मा गांधी वार्ड: निर्दलीय प्रत्याशी 30 वोट से आगे

रायपुर में भाजपा की बढ़त जारी

  • पंडित दीनदयाल वार्ड: भाजपा प्रत्याशी 2290 वोट से आगे
  • सुंदरलाल शर्मा वार्ड: भाजपा प्रत्याशी 1250 वोट से आगे
  • महंत लक्ष्मीनारायणदास वार्ड: भाजपा प्रत्याशी 1500 वोट से आगे
  • भक्त माता कर्म वार्ड: भाजपा प्रत्याशी 1200 वोट से आगे
  • खूबचंद बघेल वार्ड: भाजपा प्रत्याशी 850 वोट से आगे

यह चुनाव परिणाम राजधानी रायपुर में भाजपा की मजबूत स्थिति को दर्शाते हैं। मीनल चौबे की ऐतिहासिक जीत के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE