छत्तीसगढ़ में 100 बिस्तरों वाला योग नैचुरोपैथी अस्पताल बनेगा, PM मोदी करेंगे शिलान्यास

रायपुर: छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है। 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 100 बिस्तरों वाले योग नैचुरोपैथी अस्पताल और रिसर्च सेंटर का शिलान्यास करेंगे। यह महत्वपूर्ण परियोजना रायपुर के एनआईटी के पास 10 एकड़ की जमीन पर बनाई जाएगी।
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह अस्पताल छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे योग और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में प्रदेश को नई पहचान मिलेगी। मंत्री ने कहा कि यह अस्पताल न केवल राज्य बल्कि पूरे देश में योग और नैचुरोपैथी के क्षेत्र में अनुसंधान और चिकित्सा का केंद्र बनेगा।
योग और नैचुरोपैथी के प्रति बढ़ती जागरूकता को देखते हुए यह पहल छत्तीसगढ़ को इस क्षेत्र में अग्रणी बनाएगी। इस अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम होगी, जो प्राकृतिक चिकित्सा और योग के जरिए लोगों का उपचार करेंगे। छत्तीसगढ़ में 100 बिस्तरों वाला योग नैचुरोपैथी अस्पताल बनेगा, PM मोदी करेंगे शिलान्यास



















