LIVE UPDATE
अपराध

इंस्टाग्राम पर Reels बनाने से रोका, 14 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का दुखद मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने से रोकने पर छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना कुसमी थाना क्षेत्र के रतासिली ग्राम पंचायत की है, जहां यह दिल दहलाने वाली घटना हुई। इंस्टाग्राम पर Reels बनाने से रोका, 14 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भाई ने इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने से किया था मना

मृतका के बड़े भाई साहिल मिंज के अनुसार, उसकी बहन आकांक्षा मिंज को परिवार की मना करने के बावजूद मोबाइल पर इंस्टाग्राम ऐप डाउनलोड करके रील्स बनाने की आदत थी। घटना के कुछ समय पहले, साहिल ने जब उसे फिर से इंस्टाग्राम पर देखा तो उसे डांटते हुए कहा कि वह मम्मी-पापा को इसकी जानकारी देगा। इसी बात से नाराज होकर आकांक्षा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इंस्टाग्राम पर Reels बनाने से रोका, 14 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
पनारा पारा में चाकू हमले में 45 वर्षीय मन्नू कश्यप की मौत
पनारा पारा में चाकू हमले में 45 वर्षीय मन्नू कश्यप की मौत
November 22, 2026
जगदलपुर के पनारा पारा में पड़ोसी से विवाद के दौरान नाबालिग पर चाकू से हमले का आरोप। 45 वर्षीय मन्नू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घर में अकेली थी लड़की

घटना के वक्त घर में आकांक्षा और उसका भाई साहिल ही मौजूद थे। उनकी मां मरियम मिंज किसी काम से बाहर गई हुई थीं और अपना मोबाइल घर पर छोड़ गई थीं, जिसे आकांक्षा इंस्टाग्राम डाउनलोड कर वीडियो बनाने के लिए इस्तेमाल कर रही थी। भाई ने उसे कई बार मना किया था, लेकिन जब उसने फिर से इंस्टाग्राम चलाया और अपने बालों में डिजाइन बनाई, तो साहिल ने उसे डांटा और मम्मी-पापा को बताने की धमकी दी। इंस्टाग्राम पर Reels बनाने से रोका, 14 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फांसी लगाकर जान दी

साहिल घर के पास खड़ी वैन धोने चला गया, लेकिन जब वह सैंपू लेने के लिए वापस आया, तो देखा कि दरवाजा भीतर से बंद था। बाद में, माता-पिता के घर लौटने पर जब दरवाजा तोड़ा गया, तो आकांक्षा को फांसी पर लटका हुआ पाया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्टाग्राम पर Reels बनाने से रोका, 14 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ये खबर भी पढ़ें…
रिश्वत केस: GST असिस्टेंट कमिश्नर अंचला गिरी निलंबित
रिश्वत केस: GST असिस्टेंट कमिश्नर अंचला गिरी निलंबित
November 22, 2026
कांकेर में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत के आरोप में ACB की गिरफ्तारी के बाद GST असिस्टेंट कमिश्नर अंचला गिरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने परिवार और पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। इंस्टाग्राम पर Reels बनाने से रोका, 14 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के गोदामों में कीड़े वाला चावल पास, 72 स्टैक अमानक, 9 निरीक्षक ब्लैकलिस्ट
छत्तीसगढ़ के गोदामों में कीड़े वाला चावल पास, 72 स्टैक अमानक, 9 निरीक्षक ब्लैकलिस्ट
November 22, 2026
केंद्रीय टीम की जांच में छत्तीसगढ़ के 18 गोदामों के 118 में से 72 सैंपल फेल मिले। करीब 39.66 करोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE