बेंगलुरु की 15 वर्षीय अलीना रायपुर में दिखाएंगी रेसिंग का जलवा, पिता ने बेटी के सपनों पर लगाया 1 करोड़ रुपए का दांव
65 ट्रॉफियां जीत चुकी अलीना ने 8 साल की उम्र में शुरू की थी रेसिंग, अब रायपुर में होने वाली नेशनल सुपरक्रॉस चैंपियनशिप में करेंगी स्टंट परफॉर्मेंस

रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर इस रविवार रफ्तार और रोमांच का गवाह बनने जा रहा है। राष्ट्रीय सुपरक्रॉस चैंपियनशिप में इस बार सबकी निगाहें बेंगलुरु की 15 साल की बाइक रेसर अलीना पर टिकी होंगी, जो अपने स्टंट और स्पीड से दर्शकों को रोमांचित करेंगी। खास बात यह है कि अलीना के परिवार में कोई भी सदस्य रेसिंग से नहीं जुड़ा है, लेकिन उनका जुनून और पिता का सहयोग ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
बचपन से बाइक रेसिंग का शौक, पिता बने सबसे बड़े सपोर्ट
अलीना ने बताया कि उन्हें बचपन से ही बाइक चलाने और रेसिंग का शौक रहा है। मात्र 8 साल की उम्र में उन्होंने बाइक रेसिंग शुरू की और अब तक 65 ट्रॉफियां जीत चुकी हैं।
उन्होंने बताया, “मेरे पापा ने मेरे सपनों को पूरा करने के लिए अपनी सारी सेविंग मेरे करियर में लगा दी। पिछले 7 साल में उन्होंने करीब 1 करोड़ रुपए मेरी रेसिंग ट्रेनिंग, ट्रैवल और उपकरणों पर खर्च किए हैं।”बेंगलुरु की 15 वर्षीय अलीना रायपुर में दिखाएंगी रेसिंग का जलवा
अलीना के पिता बताते हैं कि हर रेसिंग इवेंट में वे बेटी के साथ जाते हैं। “हर प्रतियोगिता में आने-जाने और तैयारी में करीब 70 हजार से 1 लाख रुपए खर्च हो जाता है, लेकिन जब अलीना जीतती है तो वो खुशी अमूल्य होती है,” उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा।बेंगलुरु की 15 वर्षीय अलीना रायपुर में दिखाएंगी रेसिंग का जलवा
रविवार को होगा फाइनल मुकाबला
रायपुर में आयोजित इस नेशनल सुपरक्रॉस चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला रविवार शाम 5 बजे से शुरू होगा।
110 नेशनल बाइकर्स इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।
2 इंटरनेशनल बाइकर्स भी स्टंट प्रदर्शन करेंगे।
10 से 12 छत्तीसगढ़ के बाइकर्स अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।
आयोजन के लिए 5.5 एकड़ में ट्रैक तैयार किया गया है।
इस कार्यक्रम पर 3 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं, जबकि कुल 5 लाख रुपए इनामी राशि रखी गई है।
दर्शकों के लिए केवल एक कैटेगरी का टिकट रखा गया है, जिसकी कीमत 499 रुपए है।
रफ्तार की दुनिया में नया नाम बन रही अलीना
अलीना फिलहाल जूनियर कैटेगरी में रेस करती हैं, लेकिन उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करना है।
उन्होंने कहा, “मेरा सपना है कि मैं भारत की पहली महिला सुपरक्रॉस चैंपियन बनूं और दुनिया को दिखाऊं कि लड़कियां किसी भी फील्ड में पीछे नहीं हैं।”बेंगलुरु की 15 वर्षीय अलीना रायपुर में दिखाएंगी रेसिंग का जलवा
छत्तीसगढ़ के लिए खास होगा यह आयोजन
रायपुर में आयोजित यह नेशनल सुपरक्रॉस चैंपियनशिप छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी साबित होगी। बाइकिंग के शौकीन युवाओं को जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टंट देखने का मौका मिलेगा, वहीं अलीना जैसी युवा प्रतिभाओं की कहानी उन्हें नए सपने देखने की हिम्मत देगी।बेंगलुरु की 15 वर्षीय अलीना रायपुर में दिखाएंगी रेसिंग का जलवा



















