LIVE UPDATE
रायपुर

बेंगलुरु की 15 वर्षीय अलीना रायपुर में दिखाएंगी रेसिंग का जलवा, पिता ने बेटी के सपनों पर लगाया 1 करोड़ रुपए का दांव

65 ट्रॉफियां जीत चुकी अलीना ने 8 साल की उम्र में शुरू की थी रेसिंग, अब रायपुर में होने वाली नेशनल सुपरक्रॉस चैंपियनशिप में करेंगी स्टंट परफॉर्मेंस

रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर इस रविवार रफ्तार और रोमांच का गवाह बनने जा रहा है। राष्ट्रीय सुपरक्रॉस चैंपियनशिप में इस बार सबकी निगाहें बेंगलुरु की 15 साल की बाइक रेसर अलीना पर टिकी होंगी, जो अपने स्टंट और स्पीड से दर्शकों को रोमांचित करेंगी। खास बात यह है कि अलीना के परिवार में कोई भी सदस्य रेसिंग से नहीं जुड़ा है, लेकिन उनका जुनून और पिता का सहयोग ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

बचपन से बाइक रेसिंग का शौक, पिता बने सबसे बड़े सपोर्ट

अलीना ने बताया कि उन्हें बचपन से ही बाइक चलाने और रेसिंग का शौक रहा है। मात्र 8 साल की उम्र में उन्होंने बाइक रेसिंग शुरू की और अब तक 65 ट्रॉफियां जीत चुकी हैं।
उन्होंने बताया, “मेरे पापा ने मेरे सपनों को पूरा करने के लिए अपनी सारी सेविंग मेरे करियर में लगा दी। पिछले 7 साल में उन्होंने करीब 1 करोड़ रुपए मेरी रेसिंग ट्रेनिंग, ट्रैवल और उपकरणों पर खर्च किए हैं।”बेंगलुरु की 15 वर्षीय अलीना रायपुर में दिखाएंगी रेसिंग का जलवा

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले, देखें नई पदस्थापना की सूची
छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले, देखें नई पदस्थापना की सूची
October 25, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं का तबादला किया है। बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, धमतरी समेत कई संभागों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अलीना के पिता बताते हैं कि हर रेसिंग इवेंट में वे बेटी के साथ जाते हैं। “हर प्रतियोगिता में आने-जाने और तैयारी में करीब 70 हजार से 1 लाख रुपए खर्च हो जाता है, लेकिन जब अलीना जीतती है तो वो खुशी अमूल्य होती है,” उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा।बेंगलुरु की 15 वर्षीय अलीना रायपुर में दिखाएंगी रेसिंग का जलवा

रविवार को होगा फाइनल मुकाबला

रायपुर में आयोजित इस नेशनल सुपरक्रॉस चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला रविवार शाम 5 बजे से शुरू होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर प्रेस क्लब में कथित फायरिंग, सदस्यता विवाद पर उठे सवाल
रायपुर प्रेस क्लब में कथित फायरिंग, सदस्यता विवाद पर उठे सवाल
October 25, 2026
रायपुर प्रेस क्लब परिसर में कथित हवाई फायरिंग के आरोप और सदस्यता को लेकर पत्रकारों की नाराजगी। CCTV और पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • 110 नेशनल बाइकर्स इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।

  • 2 इंटरनेशनल बाइकर्स भी स्टंट प्रदर्शन करेंगे।

    ये खबर भी पढ़ें…
    स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ दौरे पर: भाजपा कार्यालय में सिर्फ बुलाए गए लोगों को एंट्री
    स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ दौरे पर: भाजपा कार्यालय में सिर्फ बुलाए गए लोगों को एंट्री
    October 25, 2026
    भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने रायपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यालय में केवल बैठक में बुलाए...
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • 10 से 12 छत्तीसगढ़ के बाइकर्स अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

  • आयोजन के लिए 5.5 एकड़ में ट्रैक तैयार किया गया है।

  • इस कार्यक्रम पर 3 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं, जबकि कुल 5 लाख रुपए इनामी राशि रखी गई है।

दर्शकों के लिए केवल एक कैटेगरी का टिकट रखा गया है, जिसकी कीमत 499 रुपए है।

रफ्तार की दुनिया में नया नाम बन रही अलीना

अलीना फिलहाल जूनियर कैटेगरी में रेस करती हैं, लेकिन उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करना है।
उन्होंने कहा, “मेरा सपना है कि मैं भारत की पहली महिला सुपरक्रॉस चैंपियन बनूं और दुनिया को दिखाऊं कि लड़कियां किसी भी फील्ड में पीछे नहीं हैं।”बेंगलुरु की 15 वर्षीय अलीना रायपुर में दिखाएंगी रेसिंग का जलवा

छत्तीसगढ़ के लिए खास होगा यह आयोजन

रायपुर में आयोजित यह नेशनल सुपरक्रॉस चैंपियनशिप छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी साबित होगी। बाइकिंग के शौकीन युवाओं को जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टंट देखने का मौका मिलेगा, वहीं अलीना जैसी युवा प्रतिभाओं की कहानी उन्हें नए सपने देखने की हिम्मत देगी।बेंगलुरु की 15 वर्षीय अलीना रायपुर में दिखाएंगी रेसिंग का जलवा

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE