LIVE UPDATE
विदेश

मिलिट्री के 2 हेलिकॉप्टर क्रैश, 10 लोगों की मौत

NCG NEWS DESK Malaysia :-

मलेशिया में आज सुबह आर्मी के 2 हेलिकॉप्टर आपस में टकराकर क्रैश हो गए। हादसे में दोनों हेलिकॉप्टरों में सवार 10 लोग मारे गए। हादसा लुमुट शहर में युद्धाभ्यास के दौरान हुआ। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, हादसे में किसी के बचने की संभावना नहीं है। कुल मिलाकर दोनों हेलिकॉप्टरों में नेवी के 10 कर्मचारी थे और उनमें से कोई भी नहीं बचा।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मलेशियाई सशस्त्र बल के हेलिकॉप्टर आज सुबह पेराक के लुमुट में रॉयल मलेशियाई नौसेना (RMN) बेस पर अभ्यास कर रहे थे कि दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर्स अगस्ता वेस्टलैंड AW139 और यूरोकॉप्टर फेनेक हैं। दोनों हेलिकॉप्टर 3-5 मई 2024 को होने वाले नेवी के फ्लीट ओपन डे के कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए प्रैक्टिस कर रहे थे। इसी दौरान 2 हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE