LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़कोरबा

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, हादसे में 20 लोग घायल

NCG NEWS DESK Korba :-

छत्तीसगढ़ के कोरबा में यात्रियों से भरी बस का जोरदार एक्सीडेंट हो गया है। तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई है। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए हैं। वहीं कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को डायल 112 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। यह हादसा कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा से अंबिकापुर जाने वाले नेशनल हाईवे में बीती देर रात हसदेव नदी के पुल के पास यात्री बस सड़क हादसे का शिकार हो गई है। बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी है। यह बस कोरबा की तरफ जा रही थी जिसमें करीब 40 यात्री सवार थे। इस हादसे में लगभग 20 यात्री घायल हो गए हैं। यह हादसा रात करीब 1 बजे का बताया जा रहा है। सभी घायल यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से 112 की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया है। हादसे की खबर लगते ही मोरगा और बांगो पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

इस घटना में कुल 20 लोग घायल हुए हैं बताया जा रहा है कि इसमें 6 महिला और आठ पुरुषों को ज्यादा चोट लगी है। वहीं 6 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी घायलों का इलाज पोड़ी उपरोड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। वहीं कुछ यात्रियों को हायर सेंटर रेफर किए जाने की भी बातें सामने आ रही हैं।

इस पूरे हादसे को लेकर मोरगा पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि इस सड़क हादसे में घायल हुए सभी लोगों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। इस हादसे में कुछ लोग गंभीर हैं। हमारे द्वारा रात में ही बचाव कर शुरू कर दिया गया था। सभी यात्रियों की जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे कि उनके परिजनों को सूचना दी जा सके।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE