LIVE UPDATE
भारत

लू की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

NCG NEWS DESK Morena :-

मध्य प्रदेश सहित देशभर में गर्मी का सितम जारी, आम जनता के साथ साथ जानवर भी गर्मी की मार से त्रस्त है। ऐसे में  स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को अगले कुछ दिनों तक सावधानी बरतने की सलाह दी है। ताकि लू की चपेट में आने से बच सके। इसी बीच एक बड़ी खबर मुरैना से सामने आ रही है। जहां लू की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई। जिसमे मुरैना में एक और राजगढ़ में दो लोगों की मौत हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

घर से सामान लेने निकला था वृद्ध 

बताया जा रहा है कि मुरैना जिले में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। जिसकी चपेट में आने की वजह से श्रीनिवास राठौड़ की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक श्रीनिवास राठौड़ घर से बाजार के लिए निकले थे। इसी दौरान वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान बाजार में खड़े लोग और पुलिसकर्मी उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैलारस लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गर्मी की वजह से दो लोगों की मौत

तो वही दूसरी मौत राजगढ़ में हुई, जहां भीषण गर्मी की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। आलम यह है कि न सिर्फ मुरैना बल्कि पूरा मध्य प्रदेश भट्टी की तरह तप रहा है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को बेवजह घर से नहीं निकलने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी  2, 3 दिनों के बाद मौसम का मिजाज बदलेगा।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE