LIVE UPDATE
राजनांदगांव

शादी में ड्राइ आइस खाने से 3 साल के बच्चे की मौत

NCG NEWS DESK Rajnandgaon :-

राजनांदगांव जिले के चमारराय टोला गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक 3 साल के बच्चे की ड्राई आइस खा लेने से मौत हो गई है। इस हादसे के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया है। घटना की सूचना मिलने पर लालबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पहले हंगामे को शांत कराया और फिर अपनी जांच शुरू की।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव जिले के ग्राम चमरराय टोला में एक शादी समारोह था, इसमें गांव का एक बच्चा अपनी मां के साथ पहुंचा हुआ था। खेल-खेल में उसकी नजर ड्राई आइस पर पड़ी और जिसे उसने खा लिया। बताया जा रहा है कि शादी समारोह से घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। जब बच्चे की तबियत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे।

जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद बच्चे के परिजन गुस्से में हंगाम करना शुरू करते हुए इस मामले में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं इस मामले को लेकर डोंगरगांव एसडीओपी दिलीप सिसोदिया ने कहा कि इस पूरे मामले में जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE