जेल में बंद 44 कैदी HIV पॉजिटिव.. 1 महिला कैदी भी शामिल..रिपोर्ट सामने आते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप
44 prisoners lodged in jail are HIV positive.. 1 female prisoner is also included.. As soon as the report comes out, there is a stir in the jail administration.

NCG DESK NEWS हल्द्वानी: स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट ने उत्तराखंड जेल में प्रशासन की नींद उड़ा दी है। दरअसल मामला ऐसा है कि हल्द्वानी जेल के 44 कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया गया कि 44 HIV पॉजिटिव कैदियों में एक महिला भी शामिल है। जेल के भीतर की ये रिपोर्ट सामने आते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़े:-पेट का पानी सोख सकता है मखाना, ये 3 लोग भूलकर भी न करें इसका सेवन
मिली जानकारी के अनुसार जेल में एचआईवी पॉजिटिव कैदियों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कैदियों के इलाज की जानकारी देते हुए यहां के एक डॉक्टर ने कहा, “एचआईवी रोगियों के लिए एक एआरटी (एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी) केंद्र स्थापित किया गया है, जहां संक्रमित रोगियों का इलाज किया जाता है, टीम लगातार जेल में कैदियों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े:-आज छ.ग. बंद के आह्वान में निकला विश्व हिंदू परिषद का दल, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
उन्होंने कहा कि जो भी कैदी एचआईवी से संक्रमित होता है, उसे राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) के दिशा-निर्देशों के आधार पर मुफ्त इलाज और दवाएं दी जाती हैं। वर्तमान में जेल में 1629 पुरुष और 70 महिला कैदी हैं। इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन भी कैदियों की नियमित जांच कर रहा है, ताकि एचआईवी संक्रमित कैदियों का समय पर इलाज हो सके।



















