
गडक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक के गडक जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सूदखोरी के आरोप में यल्लप्पा मिस्किन नामक व्यक्ति के घर पर छापा मारकर 5 करोड़ रुपये की नकदी और 992 ग्राम सोना जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने यल्लप्पा मिस्किन समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।कर्नाटक में सूदखोर के घर छापा
कैसे हुआ खुलासा?
गडक के एसपी बी.एस. नेमागौड़ा ने बताया कि पुलिस ने दो दिनों में 13 स्थानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान उन्हें बड़ी मात्रा में नकदी, सोना और कई अहम दस्तावेज बरामद हुए।कर्नाटक में सूदखोर के घर छापा

जब्त की गई सामग्री:
- ₹4,90,98,000 नकद
- 992 ग्राम सोना
- 650 बॉन्ड
- 4 बैंक एटीएम कार्ड
- 9 बैंक पासबुक
- 2 एलआईसी बॉन्ड
- 65 लीटर अवैध शराब
शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि उसने यल्लप्पा से ₹1.90 करोड़ का कर्ज लिया था। शिकायतकर्ता ने पहले ही ₹1.40 करोड़ चुका दिए थे और केवल ₹50 लाख की राशि बाकी थी। इसके बावजूद यल्लप्पा मिस्किन लगातार धमकियां दे रहा था। आरोप है कि सूदखोर ने शिकायतकर्ता की कुछ संपत्तियों को भी अपने नाम करवा लिया था।कर्नाटक में सूदखोर के घर छापा
सूदखोरी का काला कारोबार
पुलिस जांच में सामने आया कि यल्लप्पा मिस्किन लंबे समय से अवैध रूप से ऊंची ब्याज दर पर पैसे उधार देता था। कर्जदारों को धमकी देकर उनकी संपत्तियों पर कब्जा करना और चेक-बॉन्ड का दुरुपयोग करना उसकी आम रणनीति थी।कर्नाटक में सूदखोर के घर छापा
पुलिस की अपील
गडक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर कोई भी व्यक्ति इस तरह की अवैध सूदखोरी का शिकार हो रहा है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। फिलहाल, पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।कर्नाटक में सूदखोर के घर छापा









