LIVE UPDATE
रायपुरहमर छत्तीसगढ़

रायपुर सिलतरा हिंदुस्तान कॉइल्स में खौलते लावे में गिरकर 5 मजदूरों की मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलतरा क्षेत्र में स्थित हिंदुस्तान कॉइल्स लिमिटेड प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ। यहां शनिवार रात को क्रेन से खौलते लावे में गिरने से दो मजदूर जिंदा जल गए। इस हादसे में कुल पांच लोगों की जान गई है। रायपुर सिलतरा हिंदुस्तान कॉइल्स में खौलते लावे में गिरकर 5 मजदूरों की मौत

क्रेन टूटने से हुआ हादसा

रायपुर के सिलतरा चौकी प्रभारी, सब इंस्पेक्टर बालेश्वर लहरे के अनुसार, यह दुर्घटना रात लगभग 12:30 बजे हुई। हिंदुस्तान कॉइल्स लिमिटेड प्लांट लोहे की प्लेट, एंगल, और ब्लेड बनाने का काम करता है। उस समय क्रेन द्वारा गर्म लावे को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर किया जा रहा था। अचानक क्रेन टूटकर नीचे गिर गई, जिससे दोनों क्रेन ऑपरेटर गर्म लावे की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रायपुर सिलतरा हिंदुस्तान कॉइल्स में खौलते लावे में गिरकर 5 मजदूरों की मौत

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मृतकों में एक बिलासपुर और एक बिहार का युवक

हादसे में मारे गए मजदूरों में से एक 32 वर्षीय जितेंद्र श्रीवास, जो बिलासपुर का निवासी था, और दूसरा 30 वर्षीय सोनू राय, जो बिहार का निवासी था, शामिल हैं। दोनों ही मजदूर क्रेन ऑपरेटर थे। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। रायपुर सिलतरा हिंदुस्तान कॉइल्स में खौलते लावे में गिरकर 5 मजदूरों की मौत

हादसे की जांच जारी

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और हादसे की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना ने कारखाने के कार्यस्थल पर सुरक्षा के सवाल खड़े कर दिए हैं। रायपुर सिलतरा हिंदुस्तान कॉइल्स में खौलते लावे में गिरकर 5 मजदूरों की मौत

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE