महिला को शराब पिलाकर 5 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

NCG NEWS DESK AGARA :
उत्तर प्रदेश के आगरा में फेस टू स्थित होम स्टे होटल में पांच युवकों ने एक युवती के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने पहले युवती को जबरदस्ती शराब पिलाई और उसके बाद हवस का शिकार बनाया। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं,और युवती का मेडिकल करवाया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट भी की है।
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह गिड़गिड़ा रही है कि मुझे बचाओ, मेरी बच्चियां भी हैं। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी का नाम जितेंद्र राठौर है। उसने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता जितेंद्र को पहले से जानती थी।
महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे जबरन कमरे में दबोचा गया और उसके साथ बेहरमी से मारपीट की गई।
युवती ने पुलिस को बताया कि एक आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। शनिवार को आरोपी जितेंद्र उसके घर आया, उसके साथ उसके चार दोस्त भी आए थे। यहां पर युवती को जबरन शराब पिलाई। इसके बाद सभी ने उसके साथ गंदा काम किया।



















