LIVE UPDATE
भारत

कॉलेज के प्रोफेसर पर 500 छात्राओं ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, छात्राओं ने PM मोदी और CM को पत्र लिखकर की शिकायत

NCG NEWS DESK Chandigarh :

एक कॉलेज के प्रोफेसर पर 500 छात्राओं के द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने पर हडकंप मच गया है। छात्राओं ने इसकी शिकायत पीएम और राज्य के मुख्यमंत्री से की है। दरअसल, ये पूरा मामला हरियाणा के सिरसा में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय का है। यहां पढ़ने वाली 500 छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर वहां के एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।कॉलेज के प्रोफेसर पर 500 छात्राओं ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

उन्होंने उनके निलंबन और सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के नेतृत्व में जांच की मांग की। पत्र की प्रतियां कुलपति अजमेर सिंह मलिक, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, राज्य के गृह मंत्री अनिल विज और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा सहित अन्य को भी भेजी गई हैं।कॉलेज के प्रोफेसर पर 500 छात्राओं ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप।

पत्र में प्रोफेसर पर “गंदी और अश्लील हरकतें” करने का आरोप लगाया गया है। उन पर लड़कियों को अपने कार्यालय में बुलाने, उन्हें बाथरूम में ले जाने और “निजी अंगों को छूने और हमारे साथ अश्लील हरकतें करने” का आरोप है।कॉलेज के प्रोफेसर पर 500 छात्राओं ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप।

लड़कियों ने कहा कि जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें ‘बहुत बुरे’ परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। पत्र में दावा किया गया है कि यह “कई महीने से” चल रहा है।विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राजेश कुमार बंसल ने गुमनाम पत्र मिलने की पुष्टि की है।कॉलेज के प्रोफेसर पर 500 छात्राओं ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE