LIVE UPDATE
शिक्षा

5500 युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर…4 मई को मेगा प्लेसमेंट कैम्प

NCG NEWS DESK दुर्ग। जिले में संचालित रोजगार कार्यक्रम सृजन के तहत जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करने के उद्देश्य से मेगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 4 मई को प्रातः 10.00 बजे बी.आई.टी. कॉलेज दुर्ग में किया जायेगा। मेगा प्लेसमेंट कैम्प में 10 नियोक्ताओं के माध्यम से लगभग 5500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जायेगी। इस मेगा प्लेसमेंट कैम्प का लाभ युवा ले सकें इसके लिए जिला प्रशासन ने जिले के युवाओं से अपील की है कि वो ज्यादा से ज्यादा अपनी उपस्थिति कैम्प स्थल पर दर्ज कराए।

RAED MORE:-आंधी तूफान और बारिश से रात में उजड़ा शिव कथा पंडाल उसे व्यवस्थित करने सुबह से करनी पड़ी मशक्कत भगवान शिव की कृपा से नही हुई कोई जनहानि

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प 2 मई को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 02 मई को जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सबेरे 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है।

प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से स्काई ऑटोमोबाइल्स, श्रेशतम वेंचर एवं उमादेवी बहुउदद्ेशीय शिक्षा संस्थान, रायपुर एवं कॉलमी सर्विसेस रायपुर द्वारा 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं स्नातक (कम्प्यूटर) एव बी.सी.ए. पी.जी.डी.सी.ए. तथा टैली, आई.टी.आई. फिटर, हिंदी-अंग्रेजी शार्टहैण्ड, डिप्लोमा फायर एंड सेफ्टी एवं आई.टी. उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती रिलेशनशीप मैनेजर, डी.टी.पी. अथवा टैली ट्रेनर, मोबीलाईजर, कार ड्रायवर, प्रोजेक्ट इंचार्ज, डिलीवरी ब्वाय, गैस प्लांट फिटींग, प्लंबर, एयर कंडीशनर टक्निशियन, स्टेनोग्राफर, फायर मैन एवं वेब एप्लीकेशन डेव्हलपमेंट के विभिन्न पदों पर 8 से 25 हजार प्रतिमाह की दर पर की जाएगी।

RAED MORE:-प्रदेश के सभी नगर निगमों में भवन निर्माण का नक्शा पास कराने की प्रक्रिया हुई ऑनलाईन

डिलीवरी ब्वाय हेतु आवेदक के पास स्वयं का दुपहिया वाहन, ड्रायविंग लायसेंस एवं आधार कार्ड होना अनिवार्य है। जिला रोजगार विभाग रायपुर के उप संचालक ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE