स्वास्थ्य विभाग में होगी 558 नए पदों पर भर्ती, युवाओं और परिवार कल्याण को मिली बड़ी सौगात

NCG NEWS DESK Raipur :-
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने परिवार कल्याण एवं युवाओ को बड़ी सौगात देते हुए ऐलान किया हैं कि उनके विभाग के द्वारा 165 नए पदों का सृजन करते हुए उनमें भर्तियां की जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने गुरूवार को सांसद सदन में बताया है कि हमने वर्ष 2024 – 25 के बजट के अनुसार राज्य के 5 नये जिलों में खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, सक्ती,मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी साथ ही सारगंढ़ – बिलाईगढ़ में मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय के लिए 165 नए पदों के लिए प्रावधान किए गए हैं। जिसमें कुनकुरी एवं मनेन्द्रगढ़ में 220 बिस्तर के अस्पताल खोलने के साथ ही इनके भवन निर्माण का कार्यों का भी प्रावधान किए गए हैं। आपको बतादें कि
खड़गवां गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन बिलासपुर के उच्च न्यायालय के आवासीय परिसर में एक नवीन सामुदायिक केंद्र के पास स्वास्थ्य केन्द्र खोलने साथ ही कुरूद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के 50 बिस्तर से 100 बिस्तर की सुविधा वाले अस्पताल में उन्नयन का प्रावधान आगामी वर्ष के बजट में रखा जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने सदन में बताया है कि दूर – दराज के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पैथोलॉजी जांच की विशेष सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर नए बजट में 393 लैब टेक्निशियन पर नवीन पदों के सृजन किए गए है। इसके अलावा यहां के दूरस्थ अंचलों के लोगों को भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संदर्भ में 57 नए मोबाइल मेडिकल यूनिट को भी इस बजट के प्रावधान शामिल किया गए हैं।
वहीं इस नए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी ग्राम गोडखाम्ही अखरार और डिडोरी (ची) गोलावण्ड जिला कोण्डागाव,जिला मुंगेली, ग्राम सेवारी जिला बलरामपुर, नगर निगम चिरमिरी अन्तर्गत कोरिया कालरी साथ ही ग्राम पोडागुडा एवं चितापुर जिला बस्तर जिला बैकुण्ठपुर ग्राम पंचायत करदेगा, ग्राम मुरमा, ग्राम गन्झियाडीह, केराडीह एवं सिरिमकेला जिला, बिलासपुर,ग्राम पेटामारा (अंकिरा), ग्राम और जशपुर तथा रायपुर, सरगुजा एवं जगदलपुर के एयरपोर्ट में भी खोले जाएंगे।
ये भी पढ़े :-



















