कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: रायपुर और बिलासपुर में बनेंगे 6 नए महिला छात्रावास

सुरक्षित और किफायती आवास की सुविधा मिलेगी कामकाजी महिलाओं को
रायपुर – छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहर रायपुर, बिलासपुर और नया रायपुर में कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित और किफायती आवास की बड़ी जरूरत जल्द पूरी होने वाली है। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने विशेष पूंजीगत सहायता योजना (Scheme for Special Assistance to States for Capital Investment 2024-25) के तहत 6 महिला छात्रावासों के निर्माण के लिए 202 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: रायपुर और बिलासपुर में बनेंगे 6 नए महिला छात्रावास
इन स्थानों पर बनेंगे महिला छात्रावास
? रायपुर:
? तेलीबांधा – 250 सीटर छात्रावास
? टाटीबंध – 250 सीटर छात्रावास
? भैंसथान – 223 सीटर छात्रावास
? बिलासपुर:
? तिफरा – 224 सीटर छात्रावास
? सिरगिट्टी – 224 सीटर छात्रावास
? नया रायपुर:
? अटल नगर में 1000 सीटर वर्किंग वीमेन हॉस्टल
छात्रावासों के लिए स्वीकृत राशि
✔ नया रायपुर – ₹103.22 करोड़
✔ रायपुर (टाटीबंध) – ₹15.10 करोड़
✔ रायपुर (तेलीबांधा) – ₹15.05 करोड़
✔ रायपुर (भैंसथान) – ₹17.23 करोड़
✔ बिलासपुर (तिफरा) – ₹26.15 करोड़
✔ बिलासपुर (सिरगिट्टी) – ₹25.25 करोड़
महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम
? मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला सुरक्षा और आवासीय सुविधाओं के लिए भारत सरकार का आभार जताया।
? उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ विजन की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।
? इन छात्रावासों से कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित आवास मिलेगा, जिससे वे निर्भीक और स्वतंत्र रूप से अपने करियर में आगे बढ़ सकेंगी।
? यह परियोजना महिलाओं के सशक्तीकरण और सुरक्षित आवास की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: रायपुर और बिलासपुर में बनेंगे 6 नए महिला छात्रावास



















