LIVE UPDATE
भारत

भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर, कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर

NCG NEWS DESK लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बांदा में गुरुवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जहां एक तेज रफ्तार बोलेरो के ट्रक से टकराने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। बांदा की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के मुताबिक 8 लोगों से भरी एक तेज रफ्तार बोलेरो की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 3 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिसमें से एक की मौत हो गई और बाकी 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

हादसे में इन 6 लोगों की मौत

दुर्घटना बांदा जिले के बबेरू कोतवाली में कमासिन रोड पर परइयादाई के पास गुरुवार रात करीब 9:30 बजे हुई, जब बीच रोड पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बोलेरो घुस गई। कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौठा गांव निवासी कल्लू (13) पुत्र गुज्जी रात करीब 8:45 बजे करंट की चपेट में आ गया। कल्लू को लेकर उसकी मां सैरबानो (38) बोलेरो से आनन-फानन बबेरू सीएचसी के लिए निकलीं। उनके साथ मोहल्ला निवासी कैफ (16) पुत्र चिक्की, बोलेरो चालक हासिम (35), जाहिद (35), जाहिल (30) पुत्र अजमत, साकिर पुत्र नासिर, मुसाहिद समेत कुल 8 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में बबेरू कोतवाली क्षेत्र में कमासिन रोड पर परइयादाई के पास बोलेरो बीच रोड पर खड़े ट्रक में जा घुसी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

खड़े ट्रक से टकराई बोलेरों

ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मारने के कारण बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे आगे की सीट पर बैठे चालक समेत सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सीओ राकेश कुमार सिंह व कोतवाल संदीप सिंह मौके पर पहुंचे। बोलेरो में फंसे लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इस भीषण सड़क हादसे में कल्लू, उसकी मां सैरबानो, कैफ, मुसाहिद, साकिर, बोलेरो चालक हासिम की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पास के सीएचसी भेजा, जहां से जाहिद व जाहिल की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE