अभनपुर: नाले के पास 52 परियों का खेल, पुलिस की छापेमारी में 7 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जप्त

गुप्त सूचना पर पुलिस का एक्शन
अभनपुर (रायपुर): राजधानी रायपुर जिले के अभनपुर इलाके में जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नाले के पास खुलेआम 52 परियों का खेल खेल रहे लोगों पर पुलिस ने छापा मारकर सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 1 लाख से ज्यादा की नकद राशि, 7 मोटरसाइकिल और एक क्रेटा कार भी जप्त की गई है। अभनपुर: नाले के पास 52 परियों का खेल, पुलिस की छापेमारी में 7 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जप्त
आईजी और एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई
रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने रायपुर पुलिस को जुआ-सट्टा खेलने और खिलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस आदेश के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पेट्रोलिंग करते हुए जुआरियों की जानकारी जुटाई और फिर मौके पर छापा मारा। अभनपुर: नाले के पास 52 परियों का खेल, पुलिस की छापेमारी में 7 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जप्त
नाले के पास चल रहा था 52 परियों का खेल
3 मार्च 2025 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि अभनपुर क्षेत्र के ग्राम खोरपा स्थित नाले के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। अभनपुर: नाले के पास 52 परियों का खेल, पुलिस की छापेमारी में 7 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जप्त
छापेमारी में लाखों की संपत्ति बरामद
इस कार्रवाई में 7 जुआरी मौके पर गिरफ्तार किए गए। उनके पास से
✔ ₹1,02,900/- नगद
✔ 7 मोबाइल फोन
✔ 7 मोटरसाइकिल
✔ 1 क्रेटा कार (कुल कीमत लगभग ₹11 लाख) जप्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची
1️⃣ विवेक पटेल (34) – ग्राम साऊनी, थाना पाटन, जिला दुर्ग
2️⃣ गोविंदापुरी गोस्वामी (28) – ग्राम सांकरा, थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग
3️⃣ सत्यम कुमार सेन (29) – ग्राम साऊनी, थाना पाटन, जिला दुर्ग
4️⃣ अशोक कुमार जांगड़े (34) – ग्राम साऊनी, थाना पाटन, जिला दुर्ग
5️⃣ रमेश कुमार चंद्राकर (39) – ग्राम कुथरेल, थाना अंडा, जिला दुर्ग
6️⃣ महेश सिन्हा (44) – ग्राम जामगांव, थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग
7️⃣ राहुल ध्रुव (18) – ग्राम भटगांव, थाना अभनपुर, जिला रायपुर
इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
गिरफ्तार जुआरियों के खिलाफ
? धारा 13 जुआ अधिनियम
? धारा 3(2) छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अभनपुर: नाले के पास 52 परियों का खेल, पुलिस की छापेमारी में 7 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जप्त
इस टीम ने निभाई अहम भूमिका
इस कार्रवाई में अभनपुर थाना प्रभारी अभिषेक चतुर्वेदी, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश पांडे, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह कंवर, मुकेश सोरी, और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। अभनपुर: नाले के पास 52 परियों का खेल, पुलिस की छापेमारी में 7 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जप्त



















