LIVE UPDATE
बिलासपुरहमर छत्तीसगढ़

अरपा नदी में डूबने से 11 साल के बच्चे की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

NCG NEWS DESK बिलासपुर। अरपा नदी में नहाते समय डूबने से एक बालक गहरे पानी में समा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मंगलवार को 11 साल का बालक नहाते समय नदी में नारियल बहते देखकर कर लेने के लिए गहराई में चला गया, जहां अचानक गड्‌ढे में डूब गया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

सिविल लाइन क्षेत्र के तालापारा तैयबा चौक के पास रहने वाला मोहम्मद सलीम का 11 वर्षीय बेटा मोहम्मद अयान अंबेडकर स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था। मंगलवार की सुबह वह अपने एक दोस्त के साथ घूमते हुए प्रताप चौक होते हुए अरपा नदी के पास पहुंच गया। यहां नदी में दोनों बच्चे नहा रहे थे। नहाते समय अयान को नदी में नारियल बहते दिखा, जिसे लेने के लिए वह नदी के बहाव में चला गया। आगे जाने के बाद अचानक 10-12 फीट के गड्‌ढे में वह डूब गया। उसके दोस्त ने इस घटना की जानकारी वहां मौजूद लोगों को दी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सूचना के बाद अयान के परिजन भी वहां पहुंच गए। तब तक वहां एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। दोबारा उसी जगह पर बच्चे की तलाश की गई, तब जाकर अयान गहराई में मिला। अयान बेहोश था और उसके पेट में पानी भर गया था। उसकी सांसे हल्की चल रही थी। उसे तत्काल सिम्स पहुंचाया गया, जहां कुछ देर तक इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस की समझाईश के बाद मामला शांत हुआ।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE