LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़शिक्षा

CGPSC गड़बड़ी मामले में हाईकोर्ट सख्त… नोटिस जारी कर मांगा जवाब

NCG NEWS DESK रायपुर। छत्तीसगढ़ पीएससी में बेटे-बेटियों और रिश्तेदारों को डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी बनाने के मामले में लगाई गई चाचिका पर बिलासपुर हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। बता दें इस मामले में पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक ननकीराम कंवर ने यह याचिका लगाई है। आज चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने इसे पहला केस लिया।

मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पीएससी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हालांकि कोर्ट ने स्टे देने के बजाय यथास्थिति रखने कहा है। बता दें कि पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने अपनी याचिका में राजभवन के सचिव अमृत खलको के बेटा और बेटी के डिप्टी कलेक्टर बनने पर सवाल खड़ा किया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इतना ही नहीं उन्होंने पीएससी चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के कई रिश्तेदारों के भी सलेक्शन पर प्रश्न खड़ा करते हुए कहा है कि पीएससी में जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों ने न सिर्फ रेवड़ियों की तरह नौकरियां नहीं बांटी है बल्कि इसकी आड़ में करोड़ों का भ्रष्टचार किया है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE