LIVE UPDATE
शिक्षा

छत्तीसगढ़ हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट में जल्द होगी बम्पर पद पर भर्तियां…जानें किस दिन से कर पाएंगे अप्लाई

NCG NEWS DESK :

CG Higher Education Department Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ राज्य में उच्च शिक्षा विभाग ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके अनुसार राज्य में बम्पर पद पर भर्ती की जाएगी. जिसके लिए उम्मीदवार छत्तीसगढ़ हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट की आधिकारिक साइट highereducation.cg.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

रिक्ति विवरण: भर्ती अभियान के जरिए कुल 880 पद भरे जाएंगे. जिनमें लेबोरेटरी अटेंडेंट के 430 पद, सर्वेंट के 210 पद, चौकीदार के 210 पद और स्वीपर के 30 पद शामिल हैं.


GOVT JOBS : सुपरवाइजर के पद पर हो रही भर्ती, मिलेगी एक लाख तक सैलरी…


ऐसे कर पाएंगे अप्लाई: इस भर्ती में शामिल होने के लिए योग्य उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा. उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वेबसाइट पर जाने के बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करके पंजीकृत करें. इसके बाद, उम्मीदवार आवश्यक शुल्क जमा करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें.

कब शुरू होगी आवेदन प्रोसेस: इस भर्ती के लिए आवेदन प्रोसेस 12 अक्टूबर 2023 से शुरू हो जाएगी.

कहा कर सकेंगे आवेदन: आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक साइट highereducation.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.


जिले के प्रत्येक विकासखंड के लिये एक स्पेषल एजुकेटर की भर्ती…


जरूरी जानकारी: छत्तीसगढ़ हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने अभी इस भर्ती अभियान के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है. उम्मीदवार डिटेल्स नोटिफिकेशन जारी हो जाने के बाद योग्यता, उम्र सीमा, चयन प्रक्रिया सहित आदि जानकारी चेक कर पाएंगे.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE